बाँकीमोंगरा प्रेस क्लब में शान से फहराया गया तिरंगा....




नयाभारत कोरबा 26 जनवरी 2022 कोरबा जिले के प्रेस क्लब बाँकीमोंगरा में गणतंत्र दिवस का पर्व सादगी और सम्मान के साथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए,जिला प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार मनाया गया। विदित हो कि हर वर्ष बाँकीमोंगरा प्रेस क्लब में शान के साथ तिरंगा फहराया जाता है,इसी कड़ी में आज भी 26 जनवरी पर प्रेस क्लब परिसर में क्लब के सदस्यों,गणमान्य नागरिको की उपस्तिथि में क्लब के विधिक सलाहकार इज़हार अली एवं अध्यक्ष महेंद्र सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान हुआ,तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में अकबर अंसारी,निशांत झा,मंतराम चंद्रा,सुमित अग्रवाल,बबलू डहरिया,ओम कुर्रे,अनुज पाठक,साबिर अंसारी,विनोद साहू,मनहरण साहू,विमल सिंह,अनिल पाल, मुकेश अग्रवाल,सजाद अली,सोनू गजभिये,राजा विश्वास एवं अन्य उपस्थित थे।