जानी-मानी एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत: भीषण सड़क दुर्घटना में एक्ट्रेस ने तोड़ा दम... महज 26 साल ही थी उम्र... परिवार के साथ होली सेलिब्रेट करके आ रही थीं वापस... इंडस्ट्री सदमे में.... एक्ट्रेस समेत 3 की मौत.....

Traumatic death actress died horrific road accident 26 years old celebrating Holi family Gayathri aka Dolly D Cruze death एक्ट्रेस गायत्री की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत

जानी-मानी एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत: भीषण सड़क दुर्घटना में एक्ट्रेस ने तोड़ा दम... महज 26 साल ही थी उम्र... परिवार के साथ होली सेलिब्रेट करके आ रही थीं वापस... इंडस्ट्री सदमे में.... एक्ट्रेस समेत 3 की मौत.....

...

Gayathri aka Dolly D Cruze death: मशहूर तेलुगु एक्ट्रेस 'गायत्री' उर्फ 'डॉली डिक्रूज' का निधन हो गया है। पॉपुलर तेलुगु एक्ट्रेस गायत्री (Gayatri) यानी कि डॉली डी क्रूज (Dolly D Cruz) जो वेब सीरीज मैडम सर मैडम अन्ते (Madam Sir Madam Ante) से पॉपुलर का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ गाड़ी से घर आ रही थीं और उनका हैदराबाद के गच्चीबोली एरिया में निधन हो गया। गायत्री की उम्र सिर्फ 26 साल थी। गायत्री के निधन से पूरी साइथ इंडस्ट्री सदमे में हैं। उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। कम ही उम्र में गायत्री इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। गायत्री अपने घर से होली सेलिब्रेट करके वापस लौट रही थीं।

 

 

हैदराबाद के गाचीबोवली में उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त राठौड़ ने अस्पताल में दम तोड़ा। गायत्री, जिन्हें डॉली डी क्रूज़ के नाम से भी जाना जाता था, उन्हें तेलुगु वेब सीरीज 'मैडम सर मैडम अंते' से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने अपने यू्ट्यूब चैनल, जलसा रायुडू के माध्यम भी खूब लोकप्रियता हासिल की। 18 मार्च को अभिनेत्री का निधन हो गया, वह केवल 26 वर्ष की थीं।

 

 

कथित तौर पर, कार ने एक राहगीर महिला को टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। 18 मार्च को होली समारोह के बाद गायत्री अपने दोस्त राठौड़ के साथ घर लौट रही थीं। इसी बीच एक महिला कार से आकर टकरा गई और इसकी वजह से कार का नियंत्रण खो गया और डिवाइडर से टकरा गई। गायत्री को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राठौड़ को पास के अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई।  

 

 

गायत्री के निधन की खबर उनकी सह-अभिनेत्री सुरेखा वाणी ने साझा की, जिन्होंने शो में उनकी ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, "आप इस मां को कैसे छोड़ कर जा सकती हैं। वास्तव में तुम्हारे साथ बिताया हुआ समय सबसे अच्छा था। फिर भी मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है..! क्या आप जल्द ही वापस आ सकती हैं, एक अच्छी पार्टी होगी। बहुत कुछ साझा करना है..! एक साथ करने के लिए बहुत कुछ। आओ न आओ ..! यह हमें छोड़ने के जाने का समय नहीं है। मैं आपको याद नहीं करना चाहती हूं। लव यू ।"

 

 

गायत्री उर्फ ​​डॉली डी क्रूज ने शुरुआत में अपने ग्लैमरस इंस्टाग्राम पोस्ट के अलावा अपने यूट्यूब चैनल, जलसा रायुडू के माध्यम से लोकप्रियता हासिल की थी। सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद उन्हें वेब सीरीज 'मैडम सर मैडम अंते' में अभिनय करने का ऑफर मिला था। वह कई शॉर्ट फिल्मों में भी दिखाई दी थीं। उनकी अचानक और चौंकाने वाली मौत ने सोशल मीडिया की दुनिया के साथ-साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कई लोगों को सदमे में छोड़ दिया है।