CG ब्रेकिंग : हड़ताल पर सरकार सख्त, प्रदर्शनकारियों का कटेगा वेतन, जारी हुआ आदेश....

सरकार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों- अधिकारियों के आंदोलन को लेकर सख्‍त होती नजर आ रही है। सरकार ने सात जुलाई को हड़ताल पर रहने वाले कर्मियों का सर्विस ब्रेक करने का आदेश जारी कर दिया है।

CG ब्रेकिंग : हड़ताल पर सरकार सख्त, प्रदर्शनकारियों का कटेगा वेतन, जारी हुआ आदेश....
CG ब्रेकिंग : हड़ताल पर सरकार सख्त, प्रदर्शनकारियों का कटेगा वेतन, जारी हुआ आदेश....

रायपुर। सरकार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों- अधिकारियों के आंदोलन को लेकर सख्‍त होती नजर आ रही है। सरकार ने सात जुलाई को हड़ताल पर रहने वाले कर्मियों का सर्विस ब्रेक करने का आदेश जारी कर दिया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग (जीएडी) के इस आदेश से कर्मचारी संगठन नाराज हो गए हैं। कर्मचारी नेता कह रहे हैं कि सरकार को बैठक करके समस्‍या का समाधान करना चाहिए, न की दंडात्‍मक आदेश जारी करना चाहिए।

सरकार ने सात जुलाई को हड़ताल पर रहने वाले कर्मियों का सर्विस ब्रेक करने का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा सैलरी काटने का आदेश भी जारी किया गया है।

प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर थे। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते रायपुर कलेक्ट्रेट छोड़कर पूरे प्रदेश में स्कूल,सरकारी दफ्तरों और मंत्रालय से लेकर संचालनालय तक सभी दफ्तरों में सन्नाटा परसा रहा।


आपको बता दे ऐसा पहली बार हुआ है जब छत्तीसगढ़ में एक साथ 145 संगठन मिलकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में इस आदेश के बाद सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराहट बढ़ने के आसार है।