CG: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आदेश जारी.... अधिकारी-कर्मचारी 10 बजे उपस्थित होकर 05:30 बजे तक करेंगे काम.... GAD ने जारी किया निर्देश... 'टाइम टेबल का सख्ती से पालन किया जाये'.... देखें आदेश.......

...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शासकीय कार्यालयों में शासकीय कार्य हेतु साप्ताहित 05 कार्य दिवस करने विषयक आदेश जारी किया है। राज्य के समस्त शासकीय कार्यालय में अधिकारी/कर्मचारी पूर्वान्ह 10:00 बजे उपस्थित होकर अपरान्ह 05:30 बजे तक कार्य करेंगे। उक्त कार्यालयीन समय सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावेगा। जारी आदेश में कहा गया है की अधिसूचना द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10:00 बजे से सायं 05:30 तक निर्धारित किया गया है।

राज्य की आम जनता के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए राज्य के समस्त शासकीय कार्यालय में अधिकारी / कर्मचारी पूर्वान्ह 10:00 बजे उपस्थित होकर अपरान्ह 05:30 बजे तक कार्य करेंगे। उक्त कार्यालयीन समय सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे।