कलेक्टर ने सिविल अस्पताल कुरूद का निरीक्षण कर कोविड की संभावित तीसरी लहर से निबटने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश...विभिन्न वार्डों में जाकर लिया जायजा...

कलेक्टर ने सिविल अस्पताल कुरूद का निरीक्षण कर कोविड की संभावित तीसरी लहर से निबटने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश...विभिन्न वार्डों में जाकर लिया जायजा...

धमतरी, 15 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री पीएस एल्मा द्वारा आज शाम को सिविल अस्पताल कुरुद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए पूरे अस्पताल के ओपीडी, आईपीडी, कोविड सेंटर, प्रसव कक्ष, एनआरसी, एक्सरे कक्ष, पैथालॉजी लैब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था का मुआयना करते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं के प्रति संतोष प्रकट किया। साथ ही भर्ती मरीजों और पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओं से उन्होंने अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली...
इसके अलावा कोविड के संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश बीएमओ को दिए।
     कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन पाइपलाइन, प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट, मिनिफ़ोल्ड का मुआयना किया। इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ यूएस नवरत्न ने बताया कि सिविल अस्पताल में वर्तमान में बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर 40 नग, छोटा 25 नग, ऑक्सीजन कानसंट्रेटर 30 नग उपलब्ध है,  साथ ही बच्चों के लिए 12 बिस्तर का ऑक्सीजन बेड की सुविधा सहित कुल 50 बिस्तर ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था मौजूद है तथा आगामी दिनों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। बीएमओ ने बताया गया कि ओपीडी और पैथालॉजी सुविधाओं में विस्तार के लिए नए भवन की आवश्यकता है। इस पर
कलेक्टर के द्वारा 100 बिस्तर अस्पताल के प्रगति की भी जानकारी ली गई। उन्होंने अस्पताल परिसर के पीछे स्कूल से लगे कांटेदार झाड़ियों को कटवाने के निर्देश देते हुए स्वच्छता पर विशेष तौर पर जोर दिया।