CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: SP ने जारी किया आदेश... पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल... जिले के सभी TI बदले... TI समेत कई पुलिसकर्मी इधर से उधर.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी….. देखें ट्रांसफर लिस्ट…..

CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: SP ने जारी किया आदेश... पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल... जिले के सभी TI बदले... TI समेत कई पुलिसकर्मी इधर से उधर.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी….. देखें ट्रांसफर लिस्ट…..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 29 मई 2021। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने आदेश जारी किया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एसपी सूरज सिंह परिहार ने आदेश जारी करते हुए 7 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। सूची में 3 निरीक्षक, एक सूबेदार, एक सउनि एमटी और दो प्रधान आरक्षको के नाम शामिल है। 

 

सूची में निरीक्षक युवराज तिवारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, सूबेदार विकास नारंग, सउनि एमटी अजय सिंह, प्र.आर. 20 अनिल सिंह और प्र.आर. 18 पतिराम मरपच्ची के नाम शामिल हैं।

 

एसपी सूरज सिंह परिहार ने आदेश में कहा है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से निम्नलिखित अधिकारी / कर्मचारियों को नाम के सम्मुख दर्शाये गये नवीन तैनाती में पदस्थ किया जाता है एवं निर्देशित किया जाता है कि अपने नवीन तैनाती में तत्काल आमद देवें।

 

देखें लिस्ट