Smart Home Gadgets Under 800 : अब घर के किसी भी डिवाइस को बनाएं Smart! आज ही घर ले आयें ये ख़ास चीज, ऐसे करें इस्तेमाल...
Smart Home Gadgets Under 800: Now make any device in the house smart! Bring home this special thing today, use it like this... Smart Home Gadgets Under 800 : अब घर के किसी भी डिवाइस को बनाएं Smart! आज ही घर ले आयें ये ख़ास चीज, ऐसे करें इस्तेमाल...




Smart Home Gadgets Under 800:
नया भारत डेस्क : आज घर पंखे से लेकर बल्ब तक कई तरह के स्मार्ट डिवाइस मार्केट में मौजूद हैं। ये डिवाइस लाइफ को काफी आसान बना देते हैं लेकिन कई बार हम इन्हें खरीदने से रुक जाते हैं क्योंकि इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। हां, ये बात बिल्कुल सही है नार्मल प्रोडक्ट की तुलना में अभी स्मार्ट डिवाइस काफी महंगे हैं। (Smart Home Gadgets Under 800)
यह कहना गलत नहीं होगा कि स्मार्ट डिवाइस महंगे होने के बावजूद भी काफी फायदेमंद हैं। ये काम को तो आसान बनाते ही हैं साथ ही बिजली का बिल भी काफी कम कर देते हैं। ऐसे में कई जगह तो स्मार्ट डिवाइस खरीदना जरूरी भी हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कम बजट में भी आप अपने किसी भी डिवाइस को स्मार्ट बना सकते हैं। जी हां, गीजर AC से लेकर अपने Home Appliances को सिर्फ 799 रुपये में Smart बना सकते हो। चलिए जानते हैं कैसे… (Smart Home Gadgets Under 800)
QUBO 16A Wifi + BT Smart Plug
दरअसल हम जिस गैजेट की बात कर रहे हैं वह एक स्मार्ट प्लग है जिसका यूज करके आप अपने घर के किसी भी डिवाइस को स्मार्ट डिवाइस में बदल सकते हैं। Wifi और ब्लूटूथ का यूज करके आप घर में लगे AC गीजर या किसी अन्य डिवाइस को सीधे फोन से ही ऑन या ऑफ कर सकते है। इतना ही नहीं आप फोन से ही ये भी सेट कर सकते हैं कि अपने इसके साथ जो डिवाइस जोड़ा है वह कितनी देर के लिए ऑन होना चाहिए। साथ ही इसमें आपको टाइम सेट करने का भी ऑप्शन मिलने वाला है। (Smart Home Gadgets Under 800)
गीजर के लिए है बेस्ट
अगर आपको भी सुबह रजाई से निकल कर गीजर ऑन करने में आलस आता है तो ये डिवाइस आपकी काफी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं आप इसमें सुबह का टाइम सेट करके आराम से सो जाएं। यह डिवाइस अपने आप आपके लिए गीजर को ऑन या ऑफ कर देगा। जिसके बाद आप आराम से उठ कर नहाने जा सकते हैं। साथ ही इससे बिजली का बिल भी कम आएगा क्योंकि कई बार हम गीजर को ऑफ करना ही भूल जाते हैं ऐसे में ये डिवाइस आपकी काफी मदद कर सकता है। (Smart Home Gadgets Under 800)
HomeMate WiFi Smart Power Extension
इसके अलावा अगर आप एक से ज्यादा डिवाइस को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो आप HomeMate का WiFi स्मार्ट पावर एक्सटेंशन भी खरीद सकते हैं। इसके लिए कोई हब की जरूरत नहीं है और आप इसे Amazon Alexa, Google Assistant या Siri के साथ भी यूज कर सकते हैं। हालांकि इसमें आपको 10A के 4 सॉकिट मिलेंगे। इसके अलावा इसमें आपको एनर्जी मॉनिटरिंग का फीचर भी मिलने वाला है लेकिन इसका प्राइस 1,798 रुपये है। (Smart Home Gadgets Under 800)