बिग CG ब्रेकिंग: ट्रेन से कटकर मां और 5 बेटियों की मौत..... एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से मचा हड़कंप..... दिल दहलाने वाली घटना की दर्दनाक तस्वीर देख हिल गए लोग.... जांच में जुटी पुलिस.....

बिग CG ब्रेकिंग: ट्रेन से कटकर मां और 5 बेटियों की मौत..... एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से मचा हड़कंप..... दिल दहलाने वाली घटना की दर्दनाक तस्वीर देख हिल गए लोग.... जांच में जुटी पुलिस.....

महासमुंद। ट्रेन से कटकर मां और 5 बेटियों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। महिला और बच्चों का सिर धड़ से अलग तितर बितर पड़ी थी। कुछ ही दूरी पर एक साथ 6 लाशों को देखकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है।

 

मृतक सभी एक ही परिवार के हैं और महासमुंद के बेमचा के रहने वाले है। लोगों ने जब पटरियों के पास शव को बिखरे हुए देखा तो इसकी जानकारी  महासमुंद पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला है। बताया जा रहा है, मृतक महिला के पांचों बच्चे थे। मृतको में मां उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष, अन्पूर्णा साहू पिता केजउ साहू उम्र 18 वर्ष, यशोदा साहू पिता -“-उम्र 16 वर्ष, भूमिका साहू पिता -“-उम्र 14 वर्ष,  कुमकुम साहू पिता- उम्र 12 वर्ष, तुलसी साहू पिता-“- उम्र 10 वर्ष है। 

 

फिलहाल अभी मौत का कारण समझ नहीं आया है साथ ही महिला और उनके बच्चे है। पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है। इधर इस मामले में महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, ये सुसाइड है। सभी एक ही परिवार के है। आखिर इन्होंने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद के चलते देर रात अपनी पांचों बेटियों को लेकर घर से निकल गई थी महिला। रेलवे ट्रैक पर बैठकर एक साथ सामूहिक खुदखुशी की जताई जा रही आशंका। कोतवली थाना क्षेत्र का मामला है।