VIDEO 11 मौत: बारिश का कहर.... 4 मंजिला इमारत ढही.... चार मंजिला इमारत गिरने से आठ बच्चों समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत.... कई घायल.... देखें VIDEO.....




मुंबई। मुंबई में मानसून ने तगड़ी दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह शुरू हुई जोरदार बारिश के कारण महानगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के कारण करीब मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दिनभर हुई बारिश के कारण एक 4 मंजिला इमारत 3 मंजिला इमारत पर गिर गई जिसके बाद यह हादसा हुआ। मरने वालों में आठ बच्चे शामिल हैं।
फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। फंसे हुए लोगों को स्थानीय निवासियों, बीएमसी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। मलाड वेस्ट के मालवानी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं।
मलाड पश्चिम के अतिरिक्त सीपी दिलीप सावंत ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह एक जी+2 बिल्डिंग थी जो दूसरी बिल्डिंग पर गिरी। 11 की मौत हो गई। पुलिस उचित जांच करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून के दौरान इमारत गिरने की काफ घटनाएं सामने आती हैं। बता दें कि बुधवार मानसून ने दस्तक दी। जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है।
देखें वीडियो