VIDEO: भारत से हार का Side Effect.... बीच मैदान पर भिड़ गए श्रीलंका के कोच और कप्तान.... जोरदार बहस करते दिखे दोनों.... इस बर्ताव पर हुआ विवाद.... देखें VIDEO.....




डेस्क। भारतीय टीम ने रोमांच से भरपूर दूसरे वनडे में श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। भारत ने श्रीलंका को कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिस तरीके से हराया वो दिल तोड़ने जैसा था। इस हार से श्रीलंका की टीम में तूफानी आ गया। बीच मैदान पर श्रीलंका के कोच मिकी ऑर्थर और उसके कप्तान दासुन शनाका आपस में भिड़ते नजर आए। श्रीलंका ने जीता हुआ मैच भारत को तोहफे में दे दिया, जिससे श्रीलंकाई हेड कोच मिकी ऑर्थर भड़क गए। श्रीलंका के हेड कोच मिकी ऑर्थर और कप्तान दासुन शनाका एक-दूसरे से बीच मैदान पर भिड़ गए।
दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने मिलकर श्रीलंका से जीत छीन ली। सबसे ज्यादा दर्द श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर के चेहरे पर नजर आया। जब मैच खत्म हुआ तो मिकी ऑर्थर बीच मैदान पर ही श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका के साथ भिड़ गए। दोनों की तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे के बाद मिकी ऑर्थर के इस बर्ताव को लेकर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज रसेल आर्नोल्ड ने टिप्पणी की है।
रसेल आर्नोल्ड ने ट्वीट किया की कोच और कप्तान के बीच की बातचीत मैदान पर नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में होनी चाहिए। वीडियो में दासुन शनाका और मिकी ऑर्थर किसी बात पर जोरदार बहस कर रहे हैं। ऑर्थर कप्तान पर किसी बात को लेकर निशाना साधते नजर आए तो दासुन शनाका उन्हें अपनी तरफ से समझाने की हरमुमकिन कोशिश करते दिखे। इसके बाद मिकी ऑर्थर तमतमाते हुए मैदान से बाहर जाते नजर आए। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
देखें वीडियो