श्री राजपूत करणी सेना ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का फूंका पुतला

श्री राजपूत करणी सेना ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का फूंका पुतला

(नया भारत लाइव) भीलवाड़ा राजस्थान। पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा दिए गए बयानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने लगे हैं। बुधवार को श्री राजपूत करणी सेना ने शहर के सूचना केंद्र चौराए पर जमकर नारेबाजी करते हुए डोटासरा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।चेतावनी देते हुए यह मांग की है कि, गोविंद सिंह डोटासरा माफी मांगे अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने बताया कि, भाजपा व कांग्रेस के नेताओं द्वारा महाराणा प्रताप के लिए जो बयान दिए जा रहे हैं व निंदनीय जिस प्रकार लोकतंत्र में अपनी सरकारों को बचाने के लिए मेवाड़ के राजा का नाम बदनाम करने में लगे हैं। उस समय सत्ता नहीं  स्वाभिमान की लड़ाई थी। इस तरह के बयानों पर करणी सेना चुप नहीं रहेगी यदि यह माफी नहीं मांगते हैं तो आने वाले समय में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। चेतावनी देते हुए राठौड़ ने कहा कि अब ना ही ज्ञापन दिया जाएगा और ना ही विरोध प्रदर्शन किया जाएगा अब ठोस कदम उठाया जायेगा, तब जाकर इनके बयानों पर लगाम लगेगी। जनता जनार्दन सही समय आने पर इनको सही चेहरा दिखा देगी। इस दौरान हर्षवर्धन सिंह आरजिया, सुरेन्द्र सिंह मोटरास, हेमेन्द्र  सिंह उपरेड़ा, केसर सिंह गांगलास  राजेंद्र सिंह मंड़पिया, शिव वैष्णव आदि मौजूद थे।