CG- अफसर सस्पेंड: रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल.... विभाग में मचा हड़कंप.... ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित.... देखें आदेश.....

CG- अफसर सस्पेंड: रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल.... विभाग में मचा हड़कंप.... ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित.... देखें आदेश.....

...

कवर्धा। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कृषि विभाग ने लेनदेन करने संबधित वीडियो एवं आडियो सोशल मीडिया में हुए वाइरल को बेहद गंभिरता से लिया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक एमडी डड़सेना ने कार्यालय में पैसे के लेनदेन करने संबधित वीडियो एवं आडियो सोशल मीडिया में हुए वाइरल को बेहद गंभिरता से लिया है। उन्होंने इस कृत्य में संलिप्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी होमेश सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है की कार्यालय में पैसे लेन-देन करने संबंधी वीडियो एवं ऑडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है, जो कि छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन होने के फलस्वरूप छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) 1968 के अंतर्गत दंडनीय है। अतः उपरोक्त कारणों से होमेश सिंह ठाकुर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यालयीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी, कवर्धा निर्धारित किया जाता है। ठाकुर को मूलभूत नियम 53 (1) एवं 2 के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।