परमात्मा सत्यस्वरूप है: आचार्य शक्तिदेव




-श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर गौसेवा करना सिखाया: अशोक कोठारी
भीलवाड़ा। शहर के कावाँखेड़ा शास्त्री नगर जगन्नाथ भगवान मंदिर स्थित पार्क में भगवान जगन्नाथ की कृपामयी छत्रछाया में श्री गौसेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य एवं स्थानीय महिला सत्संग मंडल के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के भव्य आयोजन के तहत भागवत कथा के दूसरे दिन तेजस्वी कथा वाचक आचार्य श्री शक्ति देव जी महाराज ने अपने उद्बोधन में सत्य को ही धर्म बताते हुए कहा कि परमात्मा सत्य स्वरूप है सत्य ही परमात्मा है और परमात्मा ही सत्य है मनुष्य संसार में क्यों आया है उसका क्या उद्देश्य है यह आज प्रत्येक मानव को समझने की आवश्यकता है।आचार्य श्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण मानव को भगवान प्राप्ति के उसके परम लक्ष्य को समझाते हुए जीवन और मृत्यु को मंगलमय बनाने की शिक्षा देता है यह साक्षात भगवान की शाब्दिक वांगमय मूर्ति है इसे सुनने से जीव का निश्चित रूप से कल्याण होता है। इस अवसर पर प्रख्यात गौ भक्त एवं शहर के विधायक अशोक कोठारी ने श्री भागवत कथा महापुराण की पूजा आरती करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि आज सर्वाधिक संकट गाय के ऊपर है, जिसे हम माता मानते हैं वह आज भूख प्यास से सड़कों पर इधर से उधर मारी मारी फिर रही है भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लेकर गो सेवा करना सिखाया श्री कृष्ण भगवान ने गौ चारण करके लोगों को गौ सेवा की शिक्षा दी उसकी आज दुर्दशा भयंकर अचरज का विषय है। इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र शर्मा, रमा शर्मा, मंजु पोखरना, पुष्पा मेहता, विनीता तापड़िया, सुनील शर्मा, मंजु कुमावत, मंजुला अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अमन शर्मा ने बताया कि गौहत्या बंदी कामना हेतु श्रीमद् भागवत कथा का सीधा प्रसारण सत्संग चैनल के माध्यम से संपूर्ण विश्व में किया जा रहा है।