CG- महिला टीचर के साथ छेड़छाड़: बच्चों के साथ मैदान में थीं.... तभी लड़के ने मारा हाथ.... शोर मचाया तो दीवार फांदकर भागा.... स्कूल में घुसकर टीचर से अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार......

Molestation accused arrested immediately Indecent act with teacher by entering school

CG- महिला टीचर के साथ छेड़छाड़: बच्चों के साथ मैदान में थीं.... तभी लड़के ने मारा हाथ.... शोर मचाया तो दीवार फांदकर भागा.... स्कूल में घुसकर टीचर से अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार......

...

जांजगीर चांपा। छेड़खानी करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। स्कूल में घुसकर टीचर से अश्लील हरकत की थी। बच्चों के साथ मैदान में थीं। तभी लड़के ने हाथ मारा। शोर मचाया तो दीवार फांदकर भाग गया। अब गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लड़का स्कूल में घुस गया और महिला टीचर से अश्लील हरकत करने लगा। मामला थाना बम्हनीडीह का है।

प्रार्थिया बताई की वह स्कूल भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान एक लड़का पीछे की ओर से मुझे हाथ लगाकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने एवं चिल्लाने पर भाग गया। पुछने पर उसका नाम राजेन्द्र पटेल उर्फ टेण्टा निवासी महामाया चैंक बम्हनीडीह का बताया। इस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। 

मार्गदर्शन पर टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल रवाना हुए। विवेचना के दौरान आरोपी का पता तलाश किये। जिसे हिरासत मे लेकर थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना जूर्म स्वीकार किया। आरोपी राजेन्द्र पटेल उर्फ टेण्टा पिता विनोद पटेल पटेल उम्र 22 वर्ष साकिन महामाई चैक बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर अजमानतीय जुर्म होने से मौके पर चेक लिस्ट तैयार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दी जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।