VIDEO- चलती ट्रेन से लटककर दिल दहला देने वाला स्टंट.... देखने वालों की थमीं सांसें.... देखिए रूह कंपा देने वाला VIDEO......




...
डेस्क। एक जुनूनी स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स ने चलती ट्रेन के साथ स्टंट किए हैं। स्टंट इतने खतरनाक हैं कि हल्की सी चूक भी शख्स की जान ले सकती थी, लेकिन उसने बड़ी ही खूबसूरती से सभी स्टंट परफॉर्म किए हैं। तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेनों पर खतरनाक स्टंट करने के कई वीडियो सामने आए हैं। ऐसे स्टंट करते हुए कई बार लोग घायल हो जाते हैं, तो कई मामलों में अपनी जान भी गंवा देते हैं। ऐसी ही एक घटना को वीडियो में देखा जा सकता है, जो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ट्रेन के दरवाजे पर लगे हैंडल को पकड़कर लटका हुआ है।
वह चलती ट्रेन में खतरनाक और जानलेवा स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है। युवक ऐसे करतब दिखा रहा है मानो उसे मरने का कोई डर नहीं हो। चलती ट्रेन में स्टंट के दौरान वह अजीबोगरीब तरीके से छलांग लगाता है। ट्विटर पर अपलोड किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होकर बार-बार उछलकर रास्ते में आने वाले खंभे को छूता है। कभी चलती ट्रेन से छलांग लगाकर अंदर आ जाता है, तो कभी गेट के पास लटक जाता है। वीडियो छोटा ही है, लेकिन उसमें दिखाया गया कारनामा काफी बड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग ट्रेन के गेट पर लटके हुए हैं। उन लोगों में से एक युवक पहले तो ट्रेन से लटकता है।
फिर एक-एक करके बिजली के खंभों को छूता है। हर खंभे को छू कर वह सही समय पर ट्रेन पर वापस आ जाता है। ट्रेन आगे बढ़ते हुए रफ्तार पकड़ती है। युवक भी अपने स्टंट की रफ्तार बढ़ा देता है। वीडियो में वह चलती ट्रेन के पास बनी दीवार पर दौड़ता हुआ भी नजर आता है। युवक ट्रेन के गेट पर खड़े होकर पटरियों की उंचाई तक नीचे लटक जाता है। इतने में ट्रेन स्टेशन तक पहुंच जाती है। वीडियो देखकर लगता है कि युवक ने यह पहली बार नहीं किया है। वह कई बार ऐसे स्टंट परफॉर्म कर चुका है। उसकी सही टाइमिंग इस बात का प्रमाण है। आप भी देखिए युवक के दिल दहला देने वाले स्टंट। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।