नींद में बच्चा समझ कर सांप को महिला ने कराया स्तनपान देखते ही उड़े होश हॉस्पिटल में भर्ती यहां का मामला पढ़े पूरी ख़बर

पलामू जिले के मेदिनीनगर निगम क्षेत्र में एक महिला ने सांप को अपना बेटा समझ कर स्तनपान करवा दिया।

घटना की जानकारी होते ही महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है।

इस संबंध में महिला ने बताया कि वह अपने नवजात के साथ घर के अंदर सोई हुई थी। इसी दौरान धामिन प्रजाति का सांप घर मे घुस गया और उसके पास पहुंच गया।

इस दौरान नवजात भी उसके पास ही सोया हुआ था। तभी सांप महिला का स्तनपान करने लगा। महिला ने बताया कि क्योंकि वह आधी नींद में थी इसलिए उसे लगा कि उसका नवजात बच्चा दूध पी रहा है।

हालांकि कुछ ही देर बाद उसे अहसास हुआ कि सांप उसका स्तनपान कर रहा है। जैसे ही महिला को पता चला उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सांप वहां से भाग गया। महिला ने जैसे ही पूरी बात अपने परिजनों को बताई उसके परिजन तुरंत उसे लेकर मेदिनीराय पहुंचे जहां उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है।