CG नशेड़ी बाप गिरफ्तार: बेटे पर बाप ने चाकू से कई वार किया.... शराब के नशे में अक्सर करता था झगड़ा.... विवाद हुआ तो दीवार में टिका कर किया हमला.... फिर जो हुआ.... 307 का आरोपी पिता गिरफ्तार......

CG नशेड़ी बाप गिरफ्तार: बेटे पर बाप ने चाकू से कई वार किया.... शराब के नशे में अक्सर करता था झगड़ा.... विवाद हुआ तो दीवार में टिका कर किया हमला.... फिर जो हुआ.... 307 का आरोपी पिता गिरफ्तार......

बिलासपुर। बेटे पर बाप ने चाकू से कई वार किए। 307 का आरोपी पिता सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में है। घर से जाने को कहने पर किये गए विरोध के परिणामस्वरूप घटना हुई। रिश्ते को कलंकित करते हुए आरोपी ने बेटा को घर में संपत्ति संबंधी विवाद पर से मारपीट किया। मरा समझकर घर से अपना सामान लेकर स्कूटी से घऱ से भाग गया था। आहत बेटे को महादेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के समक्ष पूरी घटना को अंजाम दिया। बहन, दामाद घटना के समय उपस्थित थे।

अशोक नगर निवासी अमजद अली अक्सर शराब पीकर घर में विवाद किया करता था। उसके घरवालों ने बताया कि अमजद आए दिन शराब पीकर घर आता है। सोमवार रात को भी शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान अमजद अपने बेटे सज्जाद से किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। इतने में सज्जाद ने अमजद को काफी समझाया। इसके बावजूद अमजद नहीं माना और लगातार सज्जाद से विवाद करता रहा। विवाद इतना बढ़ गया कि अमजद ने चाकू निकाला और सज्जाद के पेट में मार दिया। इसके बाद उसने सज्जाद को दीवार में टिकाया और कई बार चाकू से पेट पर हमला कर दिया। 

जिससे सज्जाद बुरी तरह घायल हो गया। घर से बेटे को बाहर निकलने को आमादा था। तत्काल सरकंडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। आहत का ब्यान अस्पताल जाकर लिया गया। तत्काल आरोपी का मोबाइल लोकेशन निकला गया तथा आरोपी को शराब दुकान के पास से स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिए गए। रिपोर्ट करने के कुछ ही घंटे में आरोपी पिता गिरफ्तार कर लिया गया। मामला मुरूम खदान,अटल आवास,अशोक नगर बिलासपुर का है। आरोपी अमजद अली पिता हैदर अली उम्र 44 वर्ष साकीन -N/2,14  मुरूम खदान अटल आवास अशोकनगर सरकंडा बिलासपुर है।