बेमेतरा :शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया - देवेंद्र सिन्हा




बेमेतरा के बिजली कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिन्हा ने परिवार के साथ सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिव मंदिर बिजली कलोनी में रुद्राभिषेक किया । देवेंद्र सिन्हा ने बताया कि रुद्राभिषेक यूं तो कभी भी किया जाए यह बड़ा ही शुभ फलदायी माना गया है। लेकिन सावन में इसका महत्व कई गुणा होता है। शिवपुराण के रुद्रसंहिता में बताया गया है कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी है।
सिन्हा ने आगे बताया कि रुद्राभिषेक में भगवान शिव का पवित्र स्नान कराकर पूजा-अर्चना की जाती है। यह सनातन धर्म में सबसे प्रभावशाली पूजा मानी जाती है जिसका फल तत्काल प्राप्त होता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों के सभी कष्टों का अंत करते हैं और सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। लेकिन इस वर्ष कोरोना संकट के कारण कई शिवालयों में रुद्राभिषेक की अनुमति नही है। ऐसे में आप घर पर भी यह पवित्र अभिषेक कर सकते हैं। यजुर्वेद में घर पर रुद्राभिषेक करने की विधि के बारे में बताया गया है, जो अत्यंत लाभप्रद है।
देवेंद्र सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका: अर्थात् सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित हैं और सभी देवता रुद्र की आत्मा में हैं। जैसा की मंत्र से साफ है कि रूद्र ही सर्वशक्तिमान हैं। रुद्राभिषेक में भगवान शिव के रुद्र अवतार की पूजा की जाती है। यह भगवान शिव का प्रचंड रूप है समस्त ग्रह बाधाओं और समस्याओं का नाश करता है। सावन के महीने में रुद्र ही सृष्टि का कार्य संभालते हैं, इसलिए इस समय रुद्राभिषेक अधिक और तुरंत फलदायी होता है। इससे अशुभ ग्रहों के प्रभाव से जीवन में चल रही परेशानी भी दूर होती है, परिवार में सुख समृद्धि और शांति आती है।
देवेंद्र सिन्हा ने पंडित कमलनारायण जोशी एवं पंडित दूर्गा प्रसाद जोशी के मार्गदर्शन में शिव मंदिर में शिवलिंग के समक्ष पहले भगवान गणेश की पूजाकर उनसे सफलता का आशीर्वाद मांगा। फिर माता पार्वती, भगवान गणेश, नौ ग्रह, माता लक्ष्मी, सूर्यदेव, अग्निदेव, ब्रह्मदेव, पृथ्वी माता और गंगा माता को पूजा में शामिल कर देवी-देवताओं पर रोली, अक्षत और फूल चढ़ाया और भोग लगाया। इस प्रकार से पूरे विधि विधान से परिवार के साथ एवं कॉलोनी वासियों की उपस्थिति में रुद्राभिषेक किया गया।
इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में देवेंद्र सिन्हा के साथ
पुष्पा सिन्हा, मोनिका सिन्हा , सेजल सिन्हा, के. एन. वर्मा , टीकेंद्र साहू , मनोज साहू, बसंत देवांगन, शोभाराम निषाद एवं श्रद्धालूगण उपस्थित रहे।