CG:नेहरू नगर भिलाई में शहीद कर्नल कपिल देव पांडेय के परिजनों से मिलकर नेहरू नगर के संगठनों ने संवेदना व्यक्त की




संजु जैन:7000885784
दुर्ग:हरिद्वार में अस्थित विसर्जन पश्चात शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेयजी के परिजन आज 10 जुलाई 2022 को भिलाई नेहरू नगर लौटने पर नेहरू नगर चौक में उनकी पत्नी छवि पांडेयजी, माता कुसुम पांडेयजी, बहन भावना पांडेयजी, बहन कंचन अग्रवाल जी से नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन, शपथ फाउंडेशन,नेहरू नगर व्यापारी संघ, भारत विकास परिषद , आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यो ने मिल कर श्रदांजलि अर्पित की ।
श्रदांजलि अर्पित करने वीरेंद्र सतपति,अशोक गुप्ता,देविंदर सिंह भाटिया,अजय शुक्ला,ईन्दरबीर आनंद,बसंत चौबे, सतीश अग्रवाल,अहमद चौहान,अमित सिंह,शमशेर बाहदुर सिंह ,हर्ष चंदेल,कामेश वर्मा,नृसिंह नाथ,गुलाब महतो, नरेश खोसला , दिनेश त्रिपाठी,स्वप्निल जैन,आशु महाजन ,अनुराग गुप्ता उपस्थित थे