बिग ब्रेकिंग:आपस में ही सड़क पर आकर लड़ रहे भाजपाई...पूर्व मंत्री को बेमेतरा जिला महामंत्री ने दे दी उठवा देने की धमकी, तु-तड़ाक पर आ गए दोनों नेता मामला नवागढ़ का




संजू जैन :7000885784
बेमेतरा :खाद व बिजली समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जुटे भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। सोमवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज के साथ मारपीट भी हो गई।
प्रदेश भाजपा के आह्वान पर नवागढ़ ब्लाक मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ रासायनिक खाद, बिजली संकट एवं वर्मी कंपोस्ट की खरीदी की अनिवार्यता को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन रखा गया था। नवागढ़ बस स्टैंड में सभा के बाद भाजपाई राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने को एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल समर्थक कुछ अति उत्साही लोगों ने दयालदास जिंदाबाद के नारे लगाए। जिस पर जिला महामंत्री खेमे ने कहा कि यह व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम नहीं है। पार्टी का नारा बुलंद करो। पूर्व मंत्री बघेल के साथ युवकों को जिला महामंत्री विकास धर दीवान कुछ बोलना चाह रहे थे, जो पूर्व मंत्री को नागवार गुजरा और वे आपा खोकर विवाद करने लगे। हालत यहां तक जा पहुंची कि सार्वजनिक जगह पर दोनों पक्षों ने सारी मर्यादा की सीमा लांघ दी और गाली-गलौज के साथ मारपीट की। हालांकि कुछ देर बाद पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ लोगों ने दोनों पक्षों को सुरक्षित ठिकाना की ओर रवाना किया।
पार्टी के लिए मुसीबत
अपने को सैद्धांतिक बताने वाली भाजपा के लिए नवागढ़ विधानसभा नई मुसीबत है। कभी एक सिक्का के दो पहलू रहे पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल व जिला महामंत्री विकास धर दीवान आमने सामने हैं। जिला के संगठनात्मक पैठ में दीवान का कब्जा है, वहीं पूर्व मंत्री के पास मारो मंडल के अलावा कुछ और पदाधिकारी हैं। लड़ाई वर्चस्व की है। बघेल पंद्रह वर्ष तक सत्ता सुख भोग चुके हैं। उन्हें यह स्वीकार नहीं कि उनके रहते कोई और दावेदार सामने आए। इधर दीवान ने दावेदारों की फौज खड़ी कर दी है, जिसे लेकर कहीं न कहीं नाराजगी है। सोमवार को सार्वजनिक स्थल पर जो कुछ हुआ यह भाजपा के लिए अशुभ संकेत है।
घटना की जानकारी जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को देंगे
नवागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू ने बताया कि नवागढ़ में राज्य सरकार के खिलाफ सभा थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे तक ज्ञापन देना था। इसके चलते कुछ वक्ताओं को बोलने का मौका नहीं मिल पाया जिसके चलते इस तरह के हालात बने, तथा मारो मंडल अध्यक्ष पर लोग टूट पड़े और जमकर मारपीट भी की गई। चंद्रपाल साहू ने कहा कि पूरे घटना की जानकारी जिला व प्रदेश को भेजेंगे।
हो रहे गुटबाजी के शिकार
कहा जा रहा है कि कांग्रेस के 15 साल में जो हाल देखने को नहीं मिला वह भाजपा के ढाई साल में ही मिल रहा है। लगातार 15 सालों तक सत्ता का सुख भोगने वाले भाजपाई महज ढाई साल में इस तरह बिखर गए हैं और गुटबाजी के शिकार हो रहे हैं। इस तरह के हालात तो 15 साल के विपक्ष में रहने के बाद कांग्रेस में देखने को नहीं मिला। निश्चित रूप से यह पार्टी के लिए चिंता की विषय हो सकती है। अब देखना है कि पार्टी के उच्च पदाधिकारी इस मसले को लेकर कितना गंभीरता दिखाएंगे।