Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G : सैमसंग ने बजट सेगमेंट में लांच किये दो नये दमदार स्मार्टफ़ोन, मिलेंगे 12GB RAM समेत तगड़े फीचर्स , जाने कीमत...
Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G: Samsung has launched two new powerful smartphones in the budget segment, you will get strong features including 12GB RAM, know the price... Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G : सैमसंग ने बजट सेगमेंट में लांच किये दो नये दमदार स्मार्टफ़ोन, मिलेंगे 12GB RAM समेत तगड़े फीचर्स , जाने कीमत...




Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G :
नया भारत डेस्क : Samsung Galaxy A55 और Galaxy A35 5G स्मार्टफोन भारत में पेश हो गए हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने इन दोनों मिड बजट स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतार दिया है। सैमसंग के ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A54 और Galaxy A34 5G के अपग्रेडेड मॉडल हैं। कंपनी ने फोन के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इनके कुछ हार्डवेयर फीचर्स अपग्रेड किए हैं। (Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G)
Samsung Galaxy A55, Galaxy A35 5G के वेरिएंट्स
सैमसंग ने फिलहाल इन दोनों फोन की कीमत रिवील नहीं की है। कंपनी 14 मार्च को इनकी कीमत का खुलासा करेगी। Samsung Galaxy A35 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB/256GB में उतारा गया है। इसे तीन कलर ऑप्शन Awesome Blue, Awesome Navy और Awesome Lilac में पेश किया गया है। वहीं, Galaxy A55 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB/256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन - Awesome IceBlue और Awesome Navy में उतारा गया है। (Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G)
Samsung Galaxy A55 के फीचर्स
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6.6 इंच के FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, यह 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करेगा। यह मिड बजट स्मार्टफोन Exynos 2480 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा। (Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G)
यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, IP67 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। (Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G)
Samsung Galaxy A35 5G के फीचर्स
Galaxy A35 5G में भी 6.6 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले में भी 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, यह 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को भी सपोर्ट करेगा। यह मिड बजट स्मार्टफोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा। (Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G)
यह स्मार्टफोन भी ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें भी ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, IP67 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। (Samsung Galaxy A55 Galaxy A35 5G)