मशहूर एक्टर का निधन : फिल्मी जगत को बड़ा झटका…’हैरी पॉटर’ सीरीज में रूबीयस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता का निधन…मनोरंजन जगत में शोक की लहर...
हैरी पॉटर’ सीरीज में रूबीयस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। रॉबी कोल्ट्रेन ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। Robbie Coltrane, who played Hagrid in 'Harry Potter' movies, passes away




Robbie Coltrane, who played Hagrid in 'Harry Potter' movies, passes away
नया भारत डेस्क : हैरी पॉटर’ सीरीज में रूबीयस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। रॉबी कोल्ट्रेन ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रॉबी के निधन की पुष्टि उनकी एजेंसी ने की। रॉबी कोल्ट्रेन ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की फिल्मों के अलावा डिटेक्टिव ड्रामा ‘क्रैकर’ में भी नजर आए थे। वह अपनी कॉमेडी के लिए भी जाने जाते थे। कॉमेडी के अलावा रॉबी कोल्ट्रेन एक राइटर भी थे।(Robbie Coltrane, who played Hagrid in 'Harry Potter' movies, passes away)
Robbie Coltrane की एजेंट बेलिंडा ने इस संबंध में बयान जारी कर पुष्टि की और बताया कि एक्टर का निधन हॉस्पिटल में हुआ। रॉबी (Robbie Coltrane passes away) के निधन से उनकी बहन एनी रे, उनके बच्चों और मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे हॉलीवुड में मातम छा गया है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रॉबी कोल्ट्रेन अस्पताल में क्यों और कितने दिन से भर्ती थे। उनकी मौत किस वजह से हुई। रॉबी की एजेंट ने जारी किए गए बयान में कहा, 'रॉबी एक कमाल के टैलेंट थे। बेस्ट एक्टर के लिए लगातार तीन बार बाफ्टा अवॉर्ड जीतने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जर्ज था। उन्हें 'हैरी पॉटर' की फिल्मों में हैग्रिड के रूप में आने वाले दशकों सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। यह एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों और बड़ों के दिलों में जगह बनाई थी।'(Robbie Coltrane, who played Hagrid in 'Harry Potter' movies, passes away)
टीवी शोज में काम, गिनीज में दर्ज नाम
रॉबी कोल्ट्रेन ने 'हैरी पॉटर' में उस रूबीयस हैग्रिड नाम के उस शख्स का किरदार निभाया जो हैरी पॉटर को हॉगवर्ट्स लेकर जाता है। रॉबी कोल्ट्रेन को 'हैरी पॉटर' से ज्यादा चर्चा मिली थी। इस सीरीज की फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी का रुख कर लिया था। रॉबी कोल्ट्रेन ने 'क्रैकर' के अलावा 'नेशनल ट्रेजर' और 'अर्बन मिथ्स' जैसे कई टीवी शोज में काम किया।(Robbie Coltrane, who played Hagrid in 'Harry Potter' movies, passes away)