राहुल की गारंटियां लोगों को लुभा रही : जैन

राहुल की गारंटियां लोगों को लुभा रही : जैन
राहुल की गारंटियां लोगों को लुभा रही : जैन

राहुल की गारंटियां लोगों को लुभा रही : जैन

तोकापाल ब्लॉक के बड़े मारेंगा में ली बैठक

तानाशाही पर उतरी भाजपा शिक्षकों - कर्मचारियों की कर रही झूठी शिकायत : जैन
 

चुनाव आयोग के माध्यम से करवाए जा रहे ट्रांसफर
 

मतदाता भाजपा को देंगे मुंहतोड़ जवाब

जगदलपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तोकापाल ब्लॉक के बड़े मारेंगा में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस की बैठक रखी गई थी। स्वागत कार्यक्रम पश्चात विभिन्न बूथ, जोन व सेक्टर के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखकर आवश्यक सुझाव दिए।

बैठक के मुख्य अतिथि जगदलपुर के पूर्व विधायक व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस समन्वयक रेखचंद जैन थे। श्री जैन ने उपस्थितजनों को राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता के समक्ष प्रस्तुत पांच न्याय व 25 गारंटियों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि राहुल की गारन्टियां लोगों को खूब लुभा रही हैं। इसमें नारी, युवा, किसान समेत समाज के सभी वंचित तथा कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।

जैन ने कहा कि यह तभी संभव होगा जब केंद्र में सत्ता परिवर्तन होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल के दौरान देश के लोगों से अनेक झूठे वायदे किए हैं। बेरोजगारी वर्तमान में देश की सबसे प्रमुख समस्या है। इसका उचित निदान करने की बजाय युवकों को पकौड़ा तलने की सलाह दी जाती है। युवकों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झांसा देकर सत्ता में आई भाजपा ने सेना की नियमित भर्ती करने की बजाय अग्निवीर जैसी स्कीम थमाया है।

कांग्रेस सत्ता में आती है तो केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व उपक्रमों में खाली पड़े 30 लाख पदों की भर्ती का अभियान तत्काल चलाया जाएगा। श्री जैन ने महंगाई, नारी सुरक्षा आदि का जिक्र करते कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल- डीजल, दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्रियां आदि के दाम अत्यधिक बढ़ गए हैं।

गैस सिलेंडर 10 साल पहले 450 रुपये में था लेकिन भाजपा राज में यह एक हजार को पार कर गया है।   खाने की अनेक चीजों को जीएसटी के दायरे में लाकर भाजपा ने मंहगाई बढ़ाने का काम किया है इसलिए इस सरकार को विदा करने का समय आ गया है। मणिपुर से हाथरस तक कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली के जंतर - मंतर पर धरना देने वाली महिला पहलवानों को पुलिस जब लाठियों से पीट रही थी तब भी प्रधानमंत्री सोए हुए थे। 

कांग्रेस ने सालाना एक लाख रुपये देने की घोषणा की है

उपस्थितजनों को संबोधित करते रेखचंद जैन ने कहा कि देश में 10 हजार किमी की यात्रा करने वाले राहुल गांधी की बात पर जनता खूब भरोसा कर रही है। राहुल की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर प्रधानमंत्री मोदी उलटा-पुलटा बयान दे रहे हैं। प्रत्येक गरीब परिवार की महिला को सालाना एक लाख रुपये देने, युवकों के लिए भर्ती भरोसा, किसानों की ऋण माफी जैसी राहुल गांधी की घोषणाओं को कांग्रेस के घोषणापत्र में स्थान दिया जाना उनकी जन स्वीकार्यता का सबसे बड़ा प्रमाण है। श्री जैन ने बूथों तक इन घोषणाओं की जानकारी देने का आव्हान भी किया।

पूर्व विधायक ने राज्य के भाजपा सरकार की वादाखिलाफी की भी चर्चा की और बूथ के प्रत्येक मतदाता तक इन्हें ले जाने की अपील की। बैठक को बस्तर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव, जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, खेमेश्वर कश्यप आदि ने भी संबोधित किया। इन्होने आगामी लोकसभा चुनाव में तोकापाल ब्लॉक से कांग्रेस को बढ़त दिलाने की बात कही। सुझावों को जमकर सराहना मिली। 

पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भाजपा को आड़े हाथ लेते कहा है कि वह झूठी शिकायतें कर शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है। चुनाव आयोग में छद्म शिकायत कर इनका ट्रांसफर किया जा रहा है या ऐसा करने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों पर कांग्रेस के लिए काम करने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

भाजपा जिस प्रकार के झूठे वायदे कर सत्ता में आई है, उसकी कलई खुल रही है। कर्मचारी विरोधी रवैया सामने आने से घबराकर भाजपा नेता आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।

जैन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में बस्तर ही नहीं अपितु देश- प्रदेश से भाजपा का सफाया हो रहा है। बैक डेट से किए जाने वाले तबादलों को तत्काल निरस्त करने उन्होने निर्वाचन आयोग से मांग की है। साथ ही, कहा है कि कर्मचारी विरोधी नजरिया का त्याग किया जाना समाज हित में उपयुक्त होगा।

बैठक के दौरान यह रहे मौजूद

इस दौरान संगठन पदाधिकारियों समेत परमजीत सिंह जसवाल, संतोष सिंह, फोटका कश्यप, मासो बेंजाम, गणेश कावड़े, संतोष कश्यप, शंकर कश्यप, गुलड़, नरसिंग, फगनू, गणेश बघेल, सुभाष बघेल, बुधराम, समदू, अभिषेक डेविड, चमरु राम, शिव, सुकरू, धनी, संतोष, मोती, कमलेश, प्रकाश दास, डोमा, मेछा, राजेन्द्र बघेल, कमलू, भारत, गांधी, बोटी कर्मा, लखमू, सुकमन, धरमू कश्यप, हीरालाल पटेल, सरपत मंडावी, सनू मंडावी, बोदा, सुकमन मौर्य, बुदरू कश्यप, सीताराम प्रधानी, फगनू कश्यप, भदरु कश्यप, महादेव कश्यप, कलाराम पोडियामी, पीलू कश्यप, कुशल राम, मंगल कश्यप, आयतु मंडावी, माहरू कश्यप, रमेश बेको, अर्जुन सहादी, सुकरू कश्यप, गोन्चू पोयाम, बुधराम मंडावी, घनश्याम मौर्य, खुटिराम कश्यप, मडा सोडी, मेघनाथ सेठिया, श्रीनाथ सेठिया, भुरसू कावड़े, घसू मौर्य, देवेन्द्र कश्यप, देवती सोनकर, जावेत्री मिश्रा, राजेन्द्र बघेल, नरसिंग सोनकर, अमर ठाकुर, सोमारु मौर्य, नडगू राम, रामा मंडावी, राजेन्द्र मंडावी, पाकलू, नारायण बघेल, नरपति बघेल, लाला, रामदास सेठिया, शिवराम कश्यप, कार्तिक बघेल, शंकर मौर्य, लखमुराम कश्यप, सोमारु बघेल, फूलधर, तुलसी, बाल सिंह, डोमा कश्यप, सारेका पोयाम समेत विभिन्न बूथों के कर्मठ कार्यकर्ता- पदाधिकारी आदि मौजूद थे।