वन कर्मचारी संघ द्वारा शपथग्रहण का कार्यक्रम....
Program of oath taking by Forest Employees Union
आज दिनांक 07.03.2022 को छ.ग. वन कर्मचारी संघ जिला रायपुर के समस्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि विश्वेष कुमार झा वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल रायपुर, अध्यक्षता मूलचंद शर्मा प्रांताध्यक्ष छ. ग. वन कर्मचारी संघ, विशिष्ट अतिथि सतीश कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ एवं जे. जे. आचार्या सहायक वन संरक्षक अनु. एवं वि. वनमण्डल रायपुर तथा संभागअध्यक्ष रायपुर वृत रायपुर विराज मुदलियार, संभागीय सचिव मनीष कुशवाहा , रायपुर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, जिला सचिव मनमोहन बारले की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला कार्यकारिणी में 14 पदाधिकारी, तहसील स्तर पर 20 पदाधिकारियों का शपथग्रहण मुख्यअतिथि विश्वेष कुमार झा वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल रायपुर द्वारा करवाया गया। इस प्रकार छ.ग. वन कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर के समस्त पदाधिकारियों को संघ संविधान के प्रति कर्त्तव्यनिष्ठ रहकर कार्य करने अनुशासन बनाने शपथग्रहण कराया गया।

