PM Modi Visit CG : जगदलपुर में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- हमारी सरकार बनते ही किया जायेगा ये काम..... पढ़ें पूरा भाषण....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिले जगदलपुर पहुंचे। पीएम मोदी यहां 26 हजार करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए। पीएम मोदी बीजेपी महासंकल्प रैली को भी संबोधित किया।




जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिले जगदलपुर पहुंचे। पीएम मोदी यहां 26 हजार करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए। पीएम मोदी बीजेपी महासंकल्प रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीगसढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को लेकर फिर आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी भाजपा की सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच होगी। उन्होंने कहा कि गुनाहगार कितना भी ताकतवार हो मोदी उसे जेल मे ड़ालकर ही रहेगा।
यहां लाल बाग मैदान में भाजपा की परिवर्तन महा संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओ के कारनामों से जनता त्रस्त है, चारो तरफ भ्रष्टाचार है। छत्तीसगढ़ में चारो ओर अपराध ही अपराध है। कांग्रेस अगर छत्तीसगढ़ को कुछ दिया है तो वो है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार। ट्रांसफर पोस्टिंग में भी इस कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार किया इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है अउ नही सहिबो बदल के रहिबो। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुनहगार कितना भी ताकतवर क्यों ना हो मोदी उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजेगा। आज देश में कांग्रेस की सरकार कम ही राज्य में है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को कांग्रेस ने लूट का केंद्र बना दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कल से बोलना शुरू किया है कि जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक। हम बोलते हैं देश में सबसे ज्यादा गरीब हैं तो सबसे ज्यादा हक गरीबों का है। कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नही चला रहे। पर्दे के पीछे से देश विरोधी ताकत के लोग चला रहे हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीबों की है। गरीब का उत्थान होगा, देश आगे बढ़ेगा, देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है, चाहे वो गरीब दलित हो या आदिवासी हो।
पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने गौ माता को भी नही छोड़ा। कांग्रेस ने पीएससी में अपने बच्चों को सैट करने का काम किया, जो पहले से सरकारी नॉकरी में हैं। उन्हें भी परेशान किया। ट्रांसफर पोस्टिंग के जरिए लूट का खेल चल रहा है। कांग्रेस ने प्रजा तंत्र को लूट तंत्र बना दिया। जैसे ही सरकार बनेगी वैसे ही पीएससी भर्ती की जांच कर जेल में डालेंगे।
PM मोदी ने कहा कि आज तक कांग्रेस ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने एक दूसरे देश के साथ क्या गुप्त समझौता किया है, लेकिन देश देख रहा है इस समझौते के बाद कांग्रेस और ज्यादा देश की बुराई करने लगी है। ऐसा लगता है उन्हें भारत में कुछ अच्छा नहीं लगता। मैं आपको आगाह करता हूं कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की इस नई साजिश से हमें सतर्क रहना चाहिए और अगर देश के ससांधनों पर हक की बात है तो सबसे पहला हक गरीब का है।
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है, ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है।
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि ये (कांग्रेस सरकार) झूठी बातें फैलाकर स्टील प्लांट पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं। स्टील प्लांट बस्तर के लोगों का है। मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा।
पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धान की कीमत के नाम पर झूठ बोल रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों का दाना-दाना धान मोदी सरकार खरीदती है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। आज आयुष्मान भारत के तहत बस्तर समेत अन्य जगहों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किया जो पहली बार वोट डालने जा रहे उन्हें एक बात जननी चाहिए कि पहले की कांग्रेस सरकार के घोटाले की चर्चा होती थी अब देश के गौरव की चर्चा विदेशों में होती है।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां के वनोपज को हमने ज्यादा दामो में खरीदना शुरू किया। 90 वनोपजों को एमपीएस में लेना शुरू किया। कांग्रेस के लोगों ने यहां इसका भी घोटाला किया। पहले ये लोग नमक के बदले वनोपज खरीद कर आदिवासी भाई-बहन को ठगने का काम करते थे। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की परवाह नहीं है।
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए। इनके न आने के पीछे दो कारण है। एक तो उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और दूसरा उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार पांच गुना ज्यादा बजट देती है। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया। हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है।
देश में अटल जी की सरकार थी, उन्होंने जनजाति विभाग बनाया। कांग्रेस ने इतने समय तक क्या किया। ये भाजपा की ही सरकार है जिसने मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाई। कांगेस की तुलना में भाजपा की सरकार आदिवासी पांच गुना ज्यादा बजट देती है। मेरे परिवार जनों यहां आज आधुनिक स्टील प्लांट का लोकार्पण हो रहा है आपको गर्व हो रहा है कि नहीं। कांग्रेस को इससे तकलीफ हो रही है। इस कार्यक्रम में ना मुख्यमंत्री आए ना उपमुख्यमंत्री आए। इनको तकलीफ है। यहां से उनकी सरकार जा रही है। इसलिए वो मोदी के सामने नहीं आना चाहते हैं। स्टील के इस कारखाने की मांग बलिराम कश्यप जी के समय से हो रही है। कांग्रेस ने लंबे समय तक कच्चा माल विदेश भेजा और इसी कच्चे माल से बना महंगा समान महंगे दाम पर खरीदा।
जगदलपुर में PM मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास या तो कांग्रेस के पोस्टर-बैनर में दिखता है या यहां के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार... इसलिए आज छत्तीसदढ़ के कोने-कोने से आवाज़ आ रही है- और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो।