New Year 2023: हो गया 2023 का आगाज... यहां सबसे पहले मना जश्न... खास अंदाज में किया नए साल का स्वागत... जानें सबसे पहले कहां शुरू होता है सेलीब्रेशन... देखें VIDEO.....

People in New Zealand cheerfully welcome New Year 2023 amid fireworks & light show डेस्क. न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज हो चुका है और वहां बड़ी ही धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है. जोरदार आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2022 को अलविदा कहा और नए साल 2023 का आगाज किया. न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हर बार की तरह इस बार भी नए साल (2023) का आगाज सबसे पहले हुआ. इस दौरान ऑकलैंड के प्रसिद्ध स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटो से सजाया गया है और यहां पर नए साल की पूर्व संध्या जोरदार आतिशबाजी की गई. 

New Year 2023: हो गया 2023 का आगाज... यहां सबसे पहले मना जश्न... खास अंदाज में किया नए साल का स्वागत... जानें सबसे पहले कहां शुरू होता है सेलीब्रेशन... देखें VIDEO.....
New Year 2023: हो गया 2023 का आगाज... यहां सबसे पहले मना जश्न... खास अंदाज में किया नए साल का स्वागत... जानें सबसे पहले कहां शुरू होता है सेलीब्रेशन... देखें VIDEO.....

People in New Zealand cheerfully welcome New Year 2023 amid fireworks & light show

 

डेस्क. न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज हो चुका है और वहां बड़ी ही धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है. जोरदार आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2022 को अलविदा कहा और नए साल 2023 का आगाज किया. न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हर बार की तरह इस बार भी नए साल (2023) का आगाज सबसे पहले हुआ. इस दौरान ऑकलैंड के प्रसिद्ध स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटो से सजाया गया है और यहां पर नए साल की पूर्व संध्या जोरदार आतिशबाजी की गई. 

 

जब भारत में शाम के करीब 4:30 बजते हैं तो यहां रात के 12 बज जाते हैं. भारत में नए साल का इंतजार खत्म होने वाला है. कुछ ही घंटों में देशभर में 2023 का जश्न मनेगा और 2022 गुजरे जमाने की बात हो जाएगी. 2 साल बाद बिना कोरोना प्रोटोकॉल के दुनिया नए साल के जश्न को तैयार है. इसको लेकर भारत में भी लोग जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं. देखें वीडियो......

प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती में दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है. इन देशों के बाद दूसरा नंबर न्यूजीलैंड का है, जहां करीब एक घंटे बाद नए साल का स्वागत होता है. यहां के लोगों ने न्यूईयर का स्वागत जोर-शोर से किया. यहां पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया. इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं.