T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान पंत सूर्य सैमसंग की वापसी देखें किन किन को मिला मौका पढ़े पूरी खबर




BCCI की ओर से आगामी 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया है। वहीं 4 रिजर्व खिलाड़ी चुने गए हैं। रोहित की अगुवाई में चुनी गई इस भारतीय टीम में एक IPL फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों के सेलेक्शन हुआ है, जबकि कुछ टीमें ऐसी हैं, जिनके एक भी प्लेयर को नहीं चुना गया है।
T20 वर्ल्ड कप से पहले IPL खेला जा रहा है। जाहिर है कि IPL के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सेलेक्शन किया गया है। BCCI की ओर से चुनी गई T20 वर्ल्ड कप टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के चुने गए हैं। रोहित समेत मुंबई से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें हार्दिक पांड्या,जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। सभी फ्रेंचाइजियों के कुछ खिलाड़ी चुने गए हैं,लेकिन एक फ्रेंचाइजी ऐसी है, जिसका एक भी खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं है।
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के एक भी खिलाड़ी का T20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्शन नहीं हुआ है। ये वो टीम है,जो इस IPL सीजन अब तक सबसे ज्यादा खतरनाक नजर आई है। SRH में भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार,मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी,अब्दुल समद,टी नटराजन,वॉशिंगटन सुंदर,शाहबाज अहमद,जयदेव उनादकट,उमरान मलिक,मयंक मारकंडे और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। इतना ही नहीं इसमें कुछ खिलाड़ी तो SRH की रेगुलर प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे हैं और कईयों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है, लेकिन वो T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने में विफल रहे हैं।
बता दें कि T20 वर्ल्ड कप टीम में रिजर्व को मिलाकर राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों संजू सैमसन,यशस्वी जायसवाल,युजवेंद्र चहल और आवेश खान का चयन हुआ है । वहीं दिल्ली के भी 4 खिलाड़ी चुने गए हैं। इनमें ऋषभ पंत,अक्षर पटेल,कुलदीप यादव और खलील अहमद मौजूद हैं। खलील हालांकि रिजर्व खिलाड़ी हैं। CSK से रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे, RCB से विराट कोहली और मोहम्मद सिराज, पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह, गुजरात टाइटंस से शुभमन गिल और कोलकाता नाइट राइडर्स रिंकू सिंह चुने गए हैं,हालांकि शुभमन और रिंकू दोनों 15 सदस्यीय टीम में नहीं हैं। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर सेलेक्ट किया गया है।
ये खिलाड़ी t20 वर्ल्ड कप के लिए हुए हैं चयनित
रोहित शर्मा(कप्तान) हार्दिक(उपकप्तान) विराट,जैसवाल, सूर्य कुमार यादव,पंत,सैमसंग,शिवम दुबे,जडेजा,अक्षर पटेल,कुलदीप यादव,चहल,अर्सदीप सिंह,बूमरा, सिराज,