हरी शेवा धाम उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में हुआ नवचंडी दुर्गा पाठ सम्पन्न




भीलवाड़ा। हरी शेवा धाम उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष मे चल रही नवचंडी दुर्गा पाठ का हवन पूजन कर पूर्णाहुति दी गयी।
महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के सानिध्य में 2 अप्रैल को नवरात्रि स्थापना की गयी थी। प्रातः कालीन सत्र में मंडल पूजन गणपति लक्ष्मी दुर्गा अभिषेक व नवचंडी दुर्गा पाठ के अनुष्ठान का समापन हुआ। स्वामी जी ने बताया कि आश्रम में मानव कल्याण की दृष्टि से हर वर्ष नवरात्रि के समय पूजा अर्चना व हवन आदि किए जाते हैं तथा ये प्रार्थना की जाती है की सम्पूर्ण विश्व में दुःख, क्लेश का नाश हो व मानवता बनी रहे। सम्पूर्ण अनुष्ठान में पं सत्यनारायण शर्मा, पं मनोज शर्मा, पं मनमोहन शर्मा तीन ब्राह्मण ने विधि विधान से विशेष आहुतियों से दूर्गा हवन किया। सायं 7.15 बजे पूर्णाहुति करके आरती हुई, जिसमें आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन, संत मायाराम, संत गोविंदराम, बालक सिद्धार्थ, इंद्रदेव, सचिव हेमंत वच्छानी, पल्लवी वच्छानी, कोटा से आए भक्त दीपक चावरनी, रोमा नोतानी, सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चित्तोड प्रांत के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र जाजू, मनीषा जाजू सहित अनेक भक्तों ने भाग लिया।