CG- प्रेमिका ने की आत्महत्या: लिव इन रिलेशनशिप में दरार.... युवती ने पी ली जहर.... तीन दिन जिंदगी और मौत से लड़ती रही जंग... हुई मौत.... दस साल से साथ रह रहे थे युवक-युवती.....




बिलासपुर। लिव इन रिलेशनशिप में दरार के बाद युवती ने कीटनाशक जहर पी ली। तीन दिन जिंदगी और मौत से जूझ रही युवती ने बुधवार को दम तोड़ दिया। दस साल से रिलेशनशिप में साथ रह रहे युवक-युवती के संबंधों दूरियां बढ़ गई। इस बीच युवती ने प्रेमी युवक से शादी करने कहा, तब उसने इंकार कर दिया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के लोधीपारा की रहने वाली रजनी प्रधान (30 साल) रिवर व्यू में चाय की दुकान चलाती थी। पिछले दस साल से वह बिल्हा निवासी जगन्नाथ ध्रुव के साथ गोंडपारा में किराए के मकान में रहती थी। दोनों की शादी नहीं हुई थी।
एक-दूसरे को प्यार करते थे और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से रजनी उससे शादी करने की बात कह रही थी। वहीं, जगन्नाथ घर वालों से बात करने का बहाना बनाते रहा। इस बीच बीते 17 अक्टूबर को रजनी, उसकी मां रूखमणी प्रधान, बहन रश्मि को लेकर शादी की बात करने के लिए जगन्नाथ के घर बिल्हा गए थे। लेकिन, जगन्नाथ ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जगन्नथ अपने घर से चला गया। वहीं, रजनी भी बाहर निकल गई। इस बीच उसने कीटनाशक जहर पी ली। आनन-फानन में इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचे, जहां तीन दिन तक रजनी जिंदगी और मौत से जूझती रही। आखिरकार उसकी मौत हो गई।
चार दिन पहले रजनी ने अपने वाटसएप स्टेटस में दुनिया से दूर जाने जैसी बातें लिखीं थीं। बिल्हा जाने के बाद भी बात नहीं बनी और रजनी ने आत्महत्या कर ली। रजनी की मां रूखमणी प्रधान ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने समझाइश भी दी थी। उसकी समस्याओं को सुनने के बाद रूखमणी ने जगन्नाथ व उसके घरवालों से चर्चा करने की बात कही थी। इसलिए वह बिल्हा भी गई थी। लेकिन, जगन्नाथ व उसके घर वालों ने रजनी को अपनाने से मना कर दिया। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। फिर बाद में इस मामले की जांच बिल्हा पुलिस करेगी।