BREAKING: छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर तैनात CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग.... कैंप में चल रहा उपचार.... सरसों तेल में बना खाना खाकर 28 जवान बीमार…. मचा हड़कंप.....

Food poisoning 28 CRPF Chhattisgarh 150th Battalion jawans admitted hospital

BREAKING: छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर तैनात CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग.... कैंप में चल रहा उपचार.... सरसों तेल में बना खाना खाकर 28 जवान बीमार…. मचा हड़कंप.....

..

Sukma: फूड प्वॉइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया। CRPF कैंप में दूषित भोजन खाने से 150वीं बटालियन के 28 जवान बीमार पड़ गए हैं। सभी जवानों का इलाज कैंप में ही सीआरपीएफ के डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। मामला छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के चिंतागुफा CRPF कैंप का है। कैंप में खाना खाने के बाद एकाएक अधिकांश जवानों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। जवानों को पेट में दर्द, उल्टी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद सभी जवानों को CRPF के फील्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

सभी जवान CRPF की 150वीं बटालियन के 'C' कंपनी में पदस्थ हैं। सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके चिंतागुफा में CRPF 150वीं बटालियन का कैंप स्थित है। इस कैंप में CRPF के सैकड़ों जवान पदस्थ हैं। कैंप के जवान रोजाना गश्त पर भी निकलते हैं। कैंप में जवानों के लिए विशेष दावत थी। अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए थे। कैंप में रात में खाना बनाने के लिए जिस सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया था वह पुराना था। उसे काफी दिन पहले कैंप में लाकर रखा गया था। फिलहाल CRPF के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। अफसरों ने कहा कि CRPF के डॉक्टर सभी बीमार जवानों का उपचार कर रहे हैं। सभी की स्थित ठीक है।