तोकापाल ब्लॉक से अनुसूचित जाति जनजाति अखिल भारतीय परिसंघ मे सदस्यता दिलाई गई और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया

तोकापाल ब्लॉक से अनुसूचित जाति जनजाति अखिल भारतीय परिसंघ मे सदस्यता दिलाई गई और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया
तोकापाल ब्लॉक से अनुसूचित जाति जनजाति अखिल भारतीय परिसंघ मे सदस्यता दिलाई गई और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया

जगदलपुर। अनुसूचित जाति जनजाति अखिल भारतीय परिसंघ के द्वारा लगातार पूरे देश में संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा रही है अखिल भारतीय परिसंघ के साथ लगातार देश के सुदूर क्षेत्रों से लेकर अंदरूनी क्षेत्रों तक लोग जो संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों के अनुरूप ही शिक्षा के द्वारा ही अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं ऐसे लोग लगातार परिसंघ से जुड़ रहे हैं और अपने अधिकारों के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों के लिए भी संघर्ष में परिसंघ का साथ दे रहे हैं।

परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मेश्राम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जांगड़े ,प्रदेश सचिव सुरेंद्र खूंटे के निर्देशानुसार संगठन को विस्तार करते हुए परिसंघ के बस्तर जिला अध्यक्ष सतीश वानखेड़े द्वारा पदाधिकारियों ,की नियुक्ति की गई।

इस कार्यकारिणी के विस्तार के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर आदिवासी समाज का उद्धार करता और सर्व अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के लिए संवैधानिक अधिकार देने वाले बाबासाहेब अपना मार्गदर्शक मान कर लगातार अपने विकासखंड में लोगों की सहायता करने वाले और अनुसूचित जाति के विरोध में खड़े लोगों से लगातार संघर्ष कर अपनी क्षेत्र में एक विशेष नाम बनाने वाले लोगों का अखिल भारतीय परिसंघ में पदभार देकर स्वागत किया गया जिसमें विकासखंड तोकापाल के (सरपंच) ऑल इंडिया परिसंघ ब्लॉक अध्यक्ष शंकर कश्यप  ब्लॉक उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप मीडिया प्रभारी प्रेम कच्छ सह मीडिया प्रभारी रोहित कच्छ महिला विंग ब्लॉक उपाध्यक्ष बबीता भारती विशेष कार्य प्रभारी मोहन कच्छ और साथियों  कैलाश कर्मा अजय यादव वीरू मौर्य संतोष मोरिया नितेश अंश तनुज आशा भारती ललिता सुकरी बबीता कुमारी दर्शाए सोमाराम सुखनाथ नागेश लंबू भारती गुमान कच्छ जया कश्यप रंगून को तोकापाल ब्लॉक से अनुसूचित जाति जनजाति अखिल भारतीय परिसंघ मे सदस्यता दिलाई गई और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत तोकापाल विकासखंड के गणमान्य नागरिक के साथ बस्तर जिला अध्यक्ष सतीश वानखेडे उपाध्यक्ष मनीष गड़पायले जिला प्रवक्ता सुभाष मेश्राम जिला महासचिव वीरेंद्र बहोते जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष सूरत सागर जगदलपुर ब्लॉक मीडिया प्रभारी मनीष बघेल विशेष युवा मोर्चा के दीपक कुर्रे मनोज दास मन्नू और महिला जन भारी संख्या में उपस्थित थे।