CG स्कूल BIG ब्रेकिंग: स्कूल 100% क्षमता से खोले जायेंगे.... भूपेश कैबिनेट की बैठक में आज लिए गए बड़े फैसले.... डाक्टरों के प्रमोशन में वन टाइम छूट देने का फैसला.... पढ़े फैसलें…...

CG स्कूल BIG ब्रेकिंग: स्कूल 100% क्षमता से खोले जायेंगे.... भूपेश कैबिनेट की बैठक में आज लिए गए बड़े फैसले.... डाक्टरों के प्रमोशन में वन टाइम छूट देने का फैसला.... पढ़े फैसलें…...

रायपुर 22 नवम्बर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है कि पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोले जायेंगे। स्कूल अब छत्तीसगढ़ पूरी क्षमता के साथ खोले जायेंगे। बच्चे अब शत प्रतिशत स्कूल जायेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी है। वहीं आज अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती में ऊंचाई की माप में छूुट देने का फैसला लिया गया है।

वहीं चिकित्सा अधिकारी पद से चिकित्सा विशेषज्ञ में प्रमोशन में पहले 5 साल की बाध्यता थी, उसमें वन टाइम छूट के हिसाब से प्रमोशन देने का फैसला लिया गाय है। अब दो साल में चिकित्सा पद पर प्रमोशन कर दिया जायेगा। वहीं दंत चिकित्सालय के पद भी भरे जायेंगे। बस्तर-सरगुजा में कर्मचारी चयन बोर्ड का समय विस्तार किया गया है।

छत्तीगसढ़ कैबिनेट ने आज बड़ा फैसला करते हुए पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने का निर्णय किया है। भूपेश बघेल कैबिनेट ने इस पर आज अपनी मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। पेट्रोल-डीज़ल के दाम में की गयी बड़ी कटौती। डीज़ल में VAT पर 2% की कमी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। पेट्रोल में VAT पर 1% की कमी की गयी। राज्य सरकार वहन करेगी लगभग रु. 1000 करोड़ का घाटा।