एक्ट्रेस का विवादित बयान: बॉलीवुड अभिनेत्री ने हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना.... बयान देकर बुरा फंसीं स्वरा भास्कर.... भड़के यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग.... पुलिस से शिकायत......

एक्ट्रेस का विवादित बयान: बॉलीवुड अभिनेत्री ने हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना.... बयान देकर बुरा फंसीं स्वरा भास्कर.... भड़के यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग.... पुलिस से शिकायत......

डेस्क। भारत की राजनीतिक हस्तियों के अलावा फिल्मी हस्तियां भी अफगानिस्तान के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अफगानिस्तान में तालिबानियों ने अपना कब्जा कर लिया है। वहां से आ रही तस्वीरें और वीडियो काफी दिल देहला देने वाले हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने तक की मांग हो रही है। स्वरा भास्कर ने तालिबानियों की तुलना भारत के हिंदूत्व से की। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग करने के बाद ट्विटर पर ‘Arrest Swara Bhasker’ ट्रेंड कर रहा है। 

 

स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट

 

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबान के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।

 

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना हो रही है। लोगों के अंदर उनके इस ट्वीट के बाद उनके प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। आलोचना करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लोग उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आईपीसी की धारा 295 ए के तहत जो भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा उसे कारावास की सजा हो सकती है जोकि 3 साल तक बढ़ाई जा सकती है।'

 

हिंदू धर्म की भावनाओं को पहुंचाई ठेस 

 

दूसरे यूजर ने उन पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्वरा भास्कर ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है इसके लिए उन्हें तुरंत सजा मिलनी चाहिए?  इसके साथ ही उन्होंने अरेस्ट स्वरा भास्कर हैशटैग के साथ अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया। 

 

स्वरा भास्कर के खिलाफ यूपी पुलिस से शिकायत

 

स्वरा के खिलाफ यूपी में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। एडवोकेट कल्पना श्रीवास्तव ने ई- शिकायत दर्ज करने के बाद अपने ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। स्वरा भाष्कर पर हाल ही में एक ट्वीट के जरिए तालिबानी आतंकियों की तुलना हिंदुत्व से करने का आरोप लगा था। कई लोगों ने स्वरा भास्कर पर देश विरोधी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर के खिलाफ मुहिम छिड़ गई है।