हवा में ही दबोच लिया शिकार VIDEO: 7 सेकंड में कर दिया नामुमकिन को मुमकिन.... हवा में ही शेरनी ने पकड़ा शिकार.... देखें VIDEO कैसे 7 सेकंड में ही कर दिया खेल खत्म.....
Lioness attack video the prey in the air itself made the impossible possible in 7 seconds




...
Lioness attack video: एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें शेरनी हवा में उड़ते हुए शिकार को पकड़ लेती है, उसके शिकार करने की ऐसी कला हो सकता है कि आपने भी कभी देखी ना हो। इसका वीडियो सिर्फ और सिर्फ 7 सेकंड का है। इसमें शिकार जंप मारकर शेरनी के वार से बचने की कोशिश करता है। जैसे ही उसने जंप मारा, वहीं सामने से शेरनी ने भी जंप मार दिया। उसने सीधे उसकी गर्दन पर ही दांत गड़ाए।
जैसे ही शिकार जमीन पर लैंड करता है और वो तुरंत अपनी पकड़ मजबूत बना लेती है। इसके बाद पीछे से उसका दूसरा साथी भी आ जाता है। एक शेरनी जब शिकार करती है तो पूरा जंगल कांप जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जंगल के राजा शेर से ज्यादा अगर कोई खतरनाक और खूंखार वार करता है तो वो होती है शेरनी। उसका अटैक इतना जबरदस्त होता है कि शिकार उसके वार से बच नहीं सकता। उसके शिकार करने का तरीका भी बदलता रहता है। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, देखें वीडियो.....