कर्मचारियों के लिए Good News !... DA Hike के बाद अब बढ़ सकती है न्यूनतम सैलरी...

केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द एक और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दिवाली बोनस और 38% महंगाई भत्ते के बाद कर्मचारियों के न्यूनतम सैलरी में भी बढोतरी हो सकती है। karmachariyon ke lie good news da hike ke bad ab badh sakati hai niyuntam salary

कर्मचारियों के लिए Good News !... DA Hike के बाद अब बढ़ सकती है न्यूनतम सैलरी...
कर्मचारियों के लिए Good News !... DA Hike के बाद अब बढ़ सकती है न्यूनतम सैलरी...

karmachariyon ke lie good news da hike ke bad ab badh sakati hai niyuntam salary

नया भारत डेस्क : केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द एक और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दिवाली बोनस और 38% महंगाई भत्ते के बाद कर्मचारियों के न्यूनतम सैलरी में भी बढोतरी हो सकती है। खबर है कि मोदी सरकार न्यूनतम सैलरी को बढ़ाने पर विचार कर रही है, हालांकि अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

7वें वेतन आयोग की सिफारिशों की मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि फिटमेंट फैक्टर ही कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी को तय करने का पैमाना है। मीडिया की खबरों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की प्लानिंग चल रही है। फिलहाल, फिटमेंट फैक्टर के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है। फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना निर्धारित किया गया है।(karmachariyon ke lie good news da hike ke bad ab badh sakati hai niyuntam salary)

 

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 28 सितंबर 2022 को ही केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की अतिरिक्त इंस्टालमेंट रिलीज की थी। इसी के साथ केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का जो डीयरनेस अलाउंस और डीयरनेस रिलीफ जो एक जुलाई 2022 से बकाया था, उसका सरकार ने भुगतान करने को मंजूरी दे दी। केन्द्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा हुआ है। महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के 12 महीने के औसत पर तय की जाती है। महंगाई भत्ते में अमूमन सरकार साल में दो बार बढ़ोत्तरी करती है।(karmachariyon ke lie good news da hike ke bad ab badh sakati hai niyuntam salary)

 

केंद्रीय कर्मचारी न्यूनतम सैलरी में 3.68 गुणा इजाफे की डिमांड कर रहे हैं। अगर ये इजाफा हो जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी। हालांकि ऐसी चर्चा भी है कि केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में 3 गुणा इजाफे पर सहमति बन सकती है। हालांकि, इस पर कोई भी फैसला अगले साल बजट के बाद ही होगा।(karmachariyon ke lie good news da hike ke bad ab badh sakati hai niyuntam salary)