IMD Alert: 7 राज्यों में 48 घंटे तक बारिश, 14 मार्च से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…
IMD Alert : देशभर के मौसम एक बार फिर से महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले है। कुछ राज्य में जहां तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है जबकि 13 मार्च से एक बार फिर से मौसम में भारी बदलाव नजर आने वाले हैं।




IMD Alert, Today Weather Update
पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय होगा। जिसके कारण मौसम में भारी बदलाव की चेतावनी जारी कर दी गई। हिमाचल उत्तराखंड सहित सभी पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के तीव्र होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। कई राज्य में आज और कल बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
इन क्षेत्रों में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने का भी पूर्व अनुमान जताया गया। बिजली गिरने की संभावना जाहिर कर दी गई है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में भी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी कर दी गई।(IMD Alerts)
मौसम अपडेट
- पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
- अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल-माहे में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
- कोंकण-गोवा, सौराष्ट्र-कच्छ और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति का अनुमान है।
राजधानी दिल्ली में मौसम में नमी
राजधानी दिल्ली में मौसम में नमी खुली रहेगी। जिसके कारण तापमान स्थिर रहेगा मौसम शुष्क होने की संभावना जताई गई है। 12 मार्च से दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वही 13 और 14 मार्च को भी तेज ठंडी हवा चलने का पूर्व अनुमान जारी किया गया। हालांकि 14 मार्च के बाद दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। सोमवार से दिल्ली में बारिश की प्रक्रिया में तेजी आएगी। हालांकि इस दौरान 3 दिन तक मौसम सुहावना बना है। कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है जबकि सुबह और शाम को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
UP : 14 मार्च के बाद फिर से मौसम में परिवर्तन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। 14 मार्च के बाद फिर से मौसम में परिवर्तन होंगे। उत्तर और पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं नोएडा में बारिश के बाद मौसम में नमी खुली हुई है। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव भी हो गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को बुलंदशहर में कुछ जगह पर बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा हाथरस में भी तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। दिल्ली एनसीआर के इलाके में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। वही गुरुग्राम, फरीदाबाद नोएडा और दक्षिण दिल्ली के आसपास के इलाके में बारिश देखने को मिली है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
बता दें कि पश्चिमी हिमालय पर अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने वाले है। ऐसे में 12 से 14 मार्च तक पश्चिम हिमालय क्षेत्र और हिमाचल उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही ले लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।