8 बारातियों की दर्दनाक मौत: जबर्दस्त Road Accident.... बारात से लौट रही बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर.... 8 लोगों की मौत.... तीन घायल......

Road Accident News, 8 People Died, Strong Collision Between Bolero And Truck डेस्क। भीषण सड़क हादसे की खबर है। हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बारात से लौटते समय हुआ। बारातियों से भरी अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। हादसा उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ। हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

8 बारातियों की दर्दनाक मौत: जबर्दस्त Road Accident.... बारात से लौट रही बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर.... 8 लोगों की मौत.... तीन घायल......
8 बारातियों की दर्दनाक मौत: जबर्दस्त Road Accident.... बारात से लौट रही बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर.... 8 लोगों की मौत.... तीन घायल......

Road Accident News, 8 People Died, Strong Collision Between Bolero And Truck

 

डेस्क। भीषण सड़क हादसे की खबर है। हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बारात से लौटते समय हुआ। बारातियों से भरी अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। हादसा उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ। हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से बांसी कोतवाली क्षेत्र एक गांव में बारात गई थी। देर रात लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच बाराती बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। हादसे में महला गांव निवासी सचिन पाल (10 वर्ष) पुत्र कृपानाथ पाल, मुकेश पाल (35 वर्ष) पुत्र विभूती पाल, लाला पासवान (26 वर्ष) , शिवसागर यादव (18 वर्ष) पुत्र प्रभु यादव, रवि पासवान (19 वर्ष) पुत्र राजाराम, पिंटू गुप्त (25 वर्ष) पुत्र शिवपूजन गुप्त, और चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी गौरव मौर्य की मौत हो गई। 

 

जबकि महला गांव निवासी राम भरत पासवान उर्फ शिव (48 वर्ष), सुरेश उर्फ चीनक (40 वर्ष) , विक्की पासवान (18 वर्ष), शुभम (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टरों ने राम भरत व सुरेश उर्फ चीनक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।