Himachal Election 2022: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश कांग्रेस के स्टार प्रचारक, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, 40 नाम शामिल, देखें लिस्ट.......
Himachal Election 2022, List of star campaigners of Congress released, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel name also included डेस्क। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में कई टॉप नेताओं का नाम है। पार्टी इन चुनावों को जीतने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी स्टार प्रचारक बनाया है।




Himachal Election 2022, List of star campaigners of Congress released, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel name also included
डेस्क। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में कई टॉप नेताओं का नाम है। पार्टी इन चुनावों को जीतने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी स्टार प्रचारक बनाया है।
लिस्ट में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, धनी राम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंद्र पाल सिंह बिट्टु, गुरकीरत सिंह कोहली, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंद्र कुमार, श्रीनिवास बीवी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लीलोथिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, पार्टी ने उन्हें चुनाव की घोषणा होने से पहले ही हिमाचल चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था, जिसके बाद वह लगातार हिमाचल प्रदेश का दौरा भी कर चुके हैं। हाल ही में सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हिमाचल में बड़ी रैली की थी। इसके अलावा सीएम भूपेश स्टार प्रचारक के तौर पर भी हिमाचल में कई रैलियां करेंगे।