16 जवान शहीद: दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी सेना की बस...कई घायल...राहत-बचाव कार्य जारी...

सिक्किम के जेमा में आर्मी का बस खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है 16 soldiers martyred: painful accident, army bus fell into a deep ditch

16 जवान शहीद: दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी सेना की बस...कई घायल...राहत-बचाव कार्य जारी...
16 जवान शहीद: दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी सेना की बस...कई घायल...राहत-बचाव कार्य जारी...

16 soldiers martyred: painful accident, army bus fell into a deep ditch

डेस्क: अभी अभी बड़ी और दुःखद खबर निकल कर सामने आ रही है । सिक्किम के जेमा में आर्मी का बस खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हैं। आर्मी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना तब हुई जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया। इसके बाद वह सीधे खाई में जा गिरा।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ आर्मी के दो अन्य वाहन भी थे। तीनों वाहन सुबह चटन से निकला था, जो थंगू की ओर जा रहा था। घटना के बाद सेना की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने हेलिकॉप्टर के जरिए 4 घायल जवानों को बाहर निकाला। शवों को भी हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची और सेना के अन्य जवानों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार तीन जूनियर कमिशंड अधिकारी समेत 13 सैनिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 4 जख्मी जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। घायलों के बेहतर इलाज के लिए उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। वहीं, मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजधानी गंगटोक स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पीएम के बाद शव सेना को सौंप दिए जाएंगे। 

 

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के साथ हुए इस हादसे को लेकर दुख प्रकट किया है। सिंह ने ट्वीट कर कहा, उत्तरी सिक्कम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए ह्रदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी हैं। मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।