Hero Destini 125 Prime : हीरो ने लॉन्च किया सस्ता स्कूटर, सिर्फ 71,499 रूपए है कीमत, जाने इसके फीचर और माइलेज...
Hero Destini 125 Prime: Hero launched the cheapest scooter, the price is only Rs 71,499, know its features and mileage... Hero Destini 125 Prime : हीरो ने लॉन्च किया सस्ता स्कूटर, सिर्फ 71,499 रूपए है कीमत, जाने इसके फीचर और माइलेज...
Hero Destini 125 Prime :
नया भारत डेस्क : हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में डेस्टिनी 125 स्कूटर के प्राइम वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को 71,499 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है। इस कीमत पर डेस्टिनी 125 प्राइम देश का सबसे सस्ता 125cc स्कूटर है। यह स्कूटर अपने पुराने स्टैंडर्ड मॉडल में पेश किया गया है जिसमें बेसिक फीचर्स मिलते हैं. हालाँकि, इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। (Hero Destini 125 Prime)
हीरो डेस्टिनी 125 प्राइम की बात करें तो एक्सटेक वेरिएंट से इसका डिजाइन काफी सिंपल है। कंपनी ने इसमें हैलोजन हेडलाइट, बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर, सिंगल-पीस ग्रैब रेल और एक सिंगल-टोन सीट दी है. प्राइम ट्रिम में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फ्रंट मोबाइल चार्जिंग पोर्ट की भी कमी है। हालाँकि, इसमें एक अंडर सीट चार्जिंग पोर्ट, एक अंडर सीट लैंप, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फीचर और एक सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है। (Hero Destini 125 Prime)
इसके डिजाइन और फीचर्स में कम कीमत की झलक भी दिखाई देती है। ये प्राइम को एक्सटेक वैरिएंट से अलग करती है। इस स्कूटर में पुरानी स्टाइल को वापस ला दिया है। बॉडीवर्क में एक बड़ा हेडलैंप, बॉडी-कलर मिरर, सिंगल-पीस ग्रैब रेल और एक सिंगल-टोन सीट शामिल है, जो एक्सटेक के क्रोम-फिनिश मिरर से अलग बनाती है। बैक रेस्ट के साथ ग्रैब रेल और एक डुअल-टोन सीट है। प्राइम ट्रिम में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फ्रंट मोबाइल चार्जिंग पोर्ट की भी कमी है। इसमें एक अंडर सीट चार्जिंग पोर्ट, एक अंडर सीट लैंप, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फीचर और एक सेमी-डिजिटल कंसोल शामिल है। (Hero Destini 125 Prime)
हीरो डेस्टिनी 125 प्राइम में एक्सटेक के एलॉय व्हील की तुलना में स्टील व्हील मिलते हैं। यह 10-इंच के रिम्स पर चलता है जो सामने टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक से जुड़े हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर ड्रम दिए हैं। हालांकि प्राइम वैरिएंट के इंजन में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। यह 124.6cc, एयर-कूल्ड इंजन द्वारा ऑपरेट होता है, जो 9bhp और 10.36Nm का जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गा है। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। वहीं, इसका वजन 115 किलोग्राम है। इसे पर्ल सिल्वर व्हाइट और नेक्सस ब्लू नोबेल रेड कलर में खरीद पाएंगे। (Hero Destini 125 Prime)
Sandeep Kumar
