CG- भारी बारिश BIG अलर्ट: आगामी 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी... ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी... बिजली गिरने की भी संभावना... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?.....
Heavy rain warning in Chhattisgarh for next 24 hours रायपुर। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर बीजापुर, दंतेवाड़ा व उसमे लगे हुये जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है।




Heavy rain warning in Chhattisgarh for next 24 hours
रायपुर। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर बीजापुर, दंतेवाड़ा व उसमे लगे हुये जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है।
येलो अलर्ट अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के दुर्ग, बालोद बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगाँव, रायपुर, बलोदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर, बिलासपुर व उससे लगे हुये जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा तथा बज्रपात होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, हरदोई, देहरी, जमशेदपुर, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उसके पास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में आज दिनांक 22 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य और उत्तर छग रहने की प्रबल संभावना है।