पावर कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की भावभीनी विदाई
Heartfelt farewell to retired officers and employees from Power Company




रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी से सेवानिवृत्त उपरान्त तीन अनुभाग अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। वित्त विभाग से अनुभाग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा एवं मित्रभूषण सिंह को कार्यपालक निदेशकगण एम.एस.चौहान एवं संदीप मोदी ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं को महत्वपूर्ण बताया तथा वित्त कार्यालय में पदस्थ रहकर पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से किये गये कार्यों की सराहना की।
इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के औद्योगिक संबंध कार्यालय में सेवारत अनुभाग अधिकारी कमलेश कुमार केक्ती को उपमहाप्रबंधक (औ़द्योगिक संबंध) जी.खण्डेलवाल ने प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त केक्ती की सेवाओं को कंपनी के लिए बहुमूल्य निरूपित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यालय सहायक पुष्पा पोद्दार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षेप में प्रकाश डाला।