CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस महीने 11 दिन की छुट्‌टी... दशहरा पर 3 से 7 अक्टूबर तक, दिवाली में 21 से 26 अक्टूबर तक अवकाश... लगातार 46 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल... देखें लिस्ट....

Chhattisgarh School Holiday in October, Dussehra, Diwali, Winter and summer vacation list रायपुर। शिक्षण संस्थाओं में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस महीने 11 दिन की छुट्‌टी... दशहरा पर 3 से 7 अक्टूबर तक, दिवाली में 21 से 26 अक्टूबर तक अवकाश... लगातार 46 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल... देखें लिस्ट....
CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस महीने 11 दिन की छुट्‌टी... दशहरा पर 3 से 7 अक्टूबर तक, दिवाली में 21 से 26 अक्टूबर तक अवकाश... लगातार 46 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल... देखें लिस्ट....

Chhattisgarh School Holiday in October, Dussehra, Diwali, Winter and summer vacation list

 

रायपुर। शिक्षण संस्थाओं में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 5 दिन 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 6 दिन 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक, शीतकालीन अवकाश कुल 6 दिन 23 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन एक मई 2023 से 15 जून 2023 तक का घोषित किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी को लेकर आदेश जारी कर दिया है। दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। दशहरा अवकाश दिनांक- 03,10,2022 से 07,10,2022 तक कुल 05 दिन रहेगा। दीपावली अवकाश दिनांक 21,10,2022 से 26,10, 2022 तक कुल 06 दिन रहेगा। शीतकालीन अवकाश दिनांक 23,12,2022 से 28,12,2022 तक कुल 06 दिन रहेगा। 

 

ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 01,05,2023 से 15,06,2023 तक कुल 46 दिन रहेगा। कुल 63 दिन अवकाश रहेगा। राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 (16 जून 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक) में शासकीय अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड/बीएड / एमएड कॉलेजों के लिए यह अवकाश घोषित किया गया है।