CG - धान खरीदी केंद्र में नशे में धुत मिला प्रबंधक, कर रहा था ये हरकत, सोशल मीडिया में तेजी से वीडियो वायरल.....
छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हो चुकी है। इसकी शुरुआत होते ही कई धान खरीदी केंद्रों में कई अनियमितता उजागर हो रही है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।




लोरमी। छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हो चुकी है। इसकी शुरुआत होते ही कई धान खरीदी केंद्रों में कई अनियमितता उजागर हो रही है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें धान खरीदी केंद्र क्रमांक 3092 गोड़खाम्ही के प्रबंधक सुरेश कुमार वैष्णव शराब के नशे में बिस्तर में झूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
दरअसल, पूरी घटना मुंगेली जिले के लोरमी तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र गोड़खाम्ही सेवा सहकारी समिति का है। यहां पर धान खरीदी केंद्र का प्रबंधक सुरेश कुमार वैष्णव शराब के नशे में चूर बिस्तर में झूमता दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रबंधक धान खरीदी के समय भी खुलेआम शराब खोरी करता है, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, अब इस पूरे मामले में देखना होगा कि विभाग के जिम्मेदार और जवाबदार अधिकारियों की ओर से कब तक प्रबंधन के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।