CG भाजपा प्रत्याशी पर हमला : इस विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला,इनके खिलाफ शिकायत दर्ज,जाने मामला…
गुंडरदेही विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू पर बीती रात हमला किया गया है। वीरेंद्र साहू ने गुंडरदेही थाने में इसकी शिकायत की है




CG Attack on BJP candidate: Deadly attack on BJP candidate of this assembly
नया भारत डेस्क : गुंडरदेही विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू पर बीती रात हमला किया गया है। वीरेंद्र साहू ने गुंडरदेही थाने में इसकी शिकायत की है। भाजपा प्रत्याशी की शिकायत के अनुसार वीरेंद्र साहू अपने समथकों के साथ प्रचार प्रसार कर अर्जुन्दा से सिकोसा होते हुए अपने गांव बेलौदी जा रहे थे, तभी एक कार और मोटर साइकिल में बैठे लोगों ने उनका पीछा किया और उनके समर्थक व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर उनके साथ गाली-गलौज की गई। शिकायत में वीरेंद्र साहू ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत की है। इस मामले में गुंडरदेही पुलिस आगे की जांच में जुट चुकी है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि चारपहिया वाहन में हथियाबंद लोग सवार थे, जिन्होंने उनका रास्ता रोककर बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र साहू को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। शिकायत में वीरेंद्र साहू ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई है। गुंडरदेही थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।