हरेली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी सौगात, खुलेंगे 10 नए आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम कॉलेज, जानिए और क्या है खास...

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली के लोकपर्व पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी हैं। राज्य में अंग्रेजी माध्यम की प्राथमिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 10 नए आत्मानन्द कॉलेज खोलने का एलान किया हैं।

हरेली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी सौगात, खुलेंगे 10 नए आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम कॉलेज, जानिए और क्या है खास...
हरेली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी सौगात, खुलेंगे 10 नए आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम कॉलेज, जानिए और क्या है खास...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली के लोकपर्व पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी हैं। राज्य में अंग्रेजी माध्यम की प्राथमिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 10 नए आत्मानन्द कॉलेज खोलने का एलान किया हैं। यह सभी कॉलेज अंग्रेजी माध्यम के होंगे। नए कॉलेज की स्थापना से जहां अंग्रेजी मीडियम में अध्यययन को बढ़ावा मिलेगा तो दूसरी तरफ उच्च शिक्षित बेरोजगारों के लिए भी सरकारी नौकरी के अवसर पैदा होंगे।

सीएम ने इसके अलावा प्रदेश के सतनामी समाज को के लिए भी बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने एलान किया हैं की प्रदेश के सभी विकासखंडो में मॉडल जैतखाम का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त नवागांव में तालाब सौंदर्यीकरण की भी घोषण मुख्यमंत्री की ओर से की गई। सीएम ने कुल 45 लाख रुपए के विकास कार्य की घोषण की है।

आपको बता दें आज समूचे छत्तीसगढ़ में पारंपरिक त्‍योहार हरेली की धूम मची है। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास भी हरेली तिहार के पारंपरिक रंग में रंगा नजर आया। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा कर इस साल अच्छी खेती और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।