CG- पुलिसकर्मी की मौत: देर रात बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे प्रधान आरक्षक की कार अनियंत्रित होकर दीवार में जा घुसी.... उपचार के दौरान अस्पताल में हेड कांस्टेबल की हुई मौत.... पुलिस महकमे में शोक की लहर.....




कोरबा। सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। प्रधान की कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। घटना में गंभीर रुप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम तस्लीम आरिफ है। तस्लीम आरिफ उरगा थाने में प्रधान आरक्षक के रुप में पदस्थ थे। तस्लीम हरदीबाजार स्थित अपने मित्र के जन्मदिन पार्टी में शामिल होंने गया था। पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
गुरूवार की रात तस्लीम आरिफ हरदीबाजार स्थित अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गये हुये थे। पार्टी के बाद देर रात में वो अपने घर बालको लौट रहे थे। हरदीबाजार से बालको स्थित अपने घर लौट रहे प्रधान आरक्षक तस्लीम आरिफ की कार धरमपुर के पास अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। हादसे के बाद लोगों ने 112 की मदद से हेड कांस्टेबल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बता दें कुछ दिनों पहले ही उनका प्रमोशन हुआ था और आरक्षक से प्रधान आरक्षक बने थे। गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्प्ताल रिफर कर दिया गया। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिसकर्मी की मौत की वजह भारी वाहनों को बताया जा रहा है। जिनके द्वारा रात में तेज गति से वाहन चलाया जाता है। इतना ही नहीं उनके द्वारा हेडलाईट की तेज रौशन भी सीधे आंख में पड़ती है। जिसके कारण वाहन चलाने में परेशान होती है। शायद इसी कारण पुलिस कर्मी ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।