BREAKING: मशहूर एक्टर का निधन, फिल्मी जगत को बड़ा झटका, 250 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में किया था काम, हार्ट अटैक से गई जान....
Famous Actor Passes Away, Brijesh Tripathi Death




Famous Actor Passes Away, Brijesh Tripathi Death
नयाभारत डेस्क। मशहूर एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। भोजपुरी सिनेमा की दुनिया को गहरा झटका लगा है। 72 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से जान गई। वे बॉलीवुड में 250 से अधिक फिल्मों और भोजपुरी इंडस्ट्री में 100 से अधिक फिल्मों में आ चुके हैं। 'ओम' और 'घरवाली बाहरवाली' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले बृजेश त्रिपाठी ने मुंबई के कांदिवली में अपने घर पर आखिरी सांसें लीं। ब्रिजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रवि किशन, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित अन्य लोगों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।
कुछ दिनों पहले उन्हें डेंगू हुआ था और एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें भोजपुरी सिनेमा का भीष्म पीतामह कहा जाता था। भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के निधन पर रवि किशन सहित कईं सेलेब्स और फैंस ने शोक जाहिर किया है। ब्रिजेश त्रिपाठी 46 सालों से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय थे। उन्होंने इंडस्ट्री के कईं बड़े सितारों जैसे पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और अन्य के साथ काम किया था। उन्हें मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाने के लिए जाना जाता था।