CG अनिश्चितकालीन हड़ताल BREAKING: CM भूपेश से मिला लिपिक संघ... फेडरेशन के आंदोलन से लिपिक संघ ने किया किनारा... वेतनमान सुधार पर बनी सहमति….

Clerical union met CM Bhupesh, Clerical union will not be involved in the movement of the federation, Agreed on pay scale reform रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात उनके द्वारा की गई घोषणा लिपिक वेतनमान सुधार पर शीघ्र आदेश प्रसारित करने का निवेदन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने मुख्यमंत्री के द्वारा की गई। लिपिक वेतानमान की घोषणा को उन्हें याद दिलाते हुए उस घोषणा को लागू करने में मात्र 30 करोड़ सालाना व्यय भार का जिक्र करते हुए घोषणा को लागू करने का निवेदन किया।

CG अनिश्चितकालीन हड़ताल BREAKING: CM भूपेश से मिला लिपिक संघ... फेडरेशन के आंदोलन से लिपिक संघ ने किया किनारा... वेतनमान सुधार पर बनी सहमति….
CG अनिश्चितकालीन हड़ताल BREAKING: CM भूपेश से मिला लिपिक संघ... फेडरेशन के आंदोलन से लिपिक संघ ने किया किनारा... वेतनमान सुधार पर बनी सहमति….

Clerical union met CM Bhupesh, Clerical union will not be involved in the movement of the federation, Agreed on pay scale reform

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात उनके द्वारा की गई घोषणा लिपिक वेतनमान सुधार पर शीघ्र आदेश प्रसारित करने का निवेदन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने मुख्यमंत्री के द्वारा की गई। लिपिक वेतानमान की घोषणा को उन्हें याद दिलाते हुए उस घोषणा को लागू करने में मात्र 30 करोड़ सालाना व्यय भार का जिक्र करते हुए घोषणा को लागू करने का निवेदन किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लिपिकों की मांग जायज हैऔर शीघ्र लागु करने पर सहमति व्यक्त की, एवं घोषणा पर शीघ्र क्रियान्वयन किय जाने पर साथ ही मुख्यमंत्री ने हड़ताल आंदोलन आदि की बजाय सीधा संवाद भविष्य में भी करने के लिए लिपिक पदाधिकारियों अपील की, लिपिक पदाधिकारीयो और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के पश्चात संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने प्रदेश के लिपिकों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री द्वारा लिपिक वेतन मान सुधार की घोषणा पर सहमति व्यक्त की है।

कहा गया कि अतः लिपिकों का भी दायित्व है कि मुख्यमंत्री पर विश्वास रखें एवं अपने मूल मांग वेतन विसंगति के लिए अपना संघर्ष हम जारी रखेंगे, साथ ही फेडरेशन द्वारा घोषित 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन अब अपनी दिशा से भटक कर मात्र वर्चस्व की लड़ाई बन चुका है अतः प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ इस आंदोलन का समर्थन ना करते हुए अपनी मूल मांग लिपिक वेतनमान के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है।

 

कहा गया कि जिसके लिए प्रदेश भर के लिपिक दृढ़ संकल्पित है हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी वेतनमान सुधार करवाना है , मुख्य मंत्री द्वारा हमारी मांग पर दी गई सहमति का सम्मान करते हुऐ हम फेडरेशन के आंदोलन से दूर रहते हुए रहेंगे ,आधा प्रतिशत के लिय आंदोलन में रहने कोई औचित्य नहीं, आज मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री सुनील यादव प्रदेश महामंत्री हेमंत बघेल प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष योगेश्वर भारती राजधानी के संरक्षक आकाश त्रिपाठी उपस्थित रहें, लिपिक वेतनमान में सहमति बनाने में मुख्य भूमिका अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छग राज्य पर्यटन मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लिपिक पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।