Christmas 2022 VIDEO: देखिए क्रिसमस का जबरदस्त वीडियो, क्रिसमस के रंग में रंग गया हवाई जहाज, हवाई जहाज को लेकर आसमान में उड़ गए हिरन.....

Christmas 2022, Trending Xmas Video, Emirates Airlines Viral Video डेस्क। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ हिरन मिलकर एक प्लेन को लेकर आसमान में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अमीरात एयरलाइंस ने हाल ही में दुनिया भर के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक बेहद रोमांचक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो वाकई शानदार है। अमीरात एयरलाइंस ने एक बहुत ही अनोखा और दिलचस्प वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ऑनलाइन शेयर किया है।

Christmas 2022 VIDEO: देखिए क्रिसमस का जबरदस्त वीडियो, क्रिसमस के रंग में रंग गया हवाई जहाज, हवाई जहाज को लेकर आसमान में उड़ गए हिरन.....
Christmas 2022 VIDEO: देखिए क्रिसमस का जबरदस्त वीडियो, क्रिसमस के रंग में रंग गया हवाई जहाज, हवाई जहाज को लेकर आसमान में उड़ गए हिरन.....

Christmas 2022, Trending Xmas Video, Emirates Airlines Viral Video

 

डेस्क। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ हिरन मिलकर एक प्लेन को लेकर आसमान में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अमीरात एयरलाइंस ने हाल ही में दुनिया भर के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक बेहद रोमांचक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो वाकई शानदार है। अमीरात एयरलाइंस ने एक बहुत ही अनोखा और दिलचस्प वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ऑनलाइन शेयर किया है।

 

वीडियो में रनवे पर 'हिरन' को एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखाया गया है। रोमांच से भरे इस वीडियो ने हजारों ऑनलाइन यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। छोटे से वीडियो में आप कई 'हिरन' को रनवे पर एक हवाई जहाज को ले जाते हुए देख सकते हैं। ये सभी हिरन जैसे ही धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ाते हैं, वे विमान को, आकाश में लेकर उड़ जाते हैं।  

 

इस विमान की एक खास बात और नजर आती है कि उसके ऊपर सांता की टोपी भी लगी होती है। इस दिलचस्प वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, "कैप्टन क्लॉज, टेक-ऑफ की अनुमति के लिए अनुरोध कर रहा हूं। अमीरात की तरफ से मेरी क्रिसमस।" लोगों ने इस छोटी सी क्लिप पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया है और कमेंट बॉक्स को दिल वाले इमोजी से भर दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emirates (@emirates)